facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही पर SEBI का ये सर्कुलर पढ़ें

Advertisement

बाजार नियामक ने पिछले महीने एलओडीआर में कई बदलावों के लिए एक अधिसूचना जारी की थी।

Last Updated- January 01, 2025 | 11:05 PM IST
SEBI New Logo
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए सभी खुलासों के लिए लिस्टिंग दायित्व एवं खुलासा शर्तों (LODR) के संबंध में एकीकृत फाइलिंग को प्रभावी बना दिया है।

इन उपायों का उद्देश्य अनुपालन में आसानी और खुलासा संबंधित शर्तों को सरल बनाना है। बाजार नियामक ने पिछले महीने एलओडीआर में कई बदलावों के लिए एक अधिसूचना जारी की थी, जिसके बाद उसने मंगलवार को इंटिग्रेटेड फाइलिंग के लिए विशेष फॉर्मेट के साथ सर्कुलर जारी किया।

कॉरपोरेट गवर्नेंस रिपोर्ट और निवेशक शिकायत निवारण जैसी गवर्नेंस संबंधि फाइलिंग को तिमाही की समाप्ति के 30 दिनों के भीतर अपडेट करना होगा।

फाइनैंशियल श्रेणी के तहत आने वाले अन्य खुलासे जैसे कि संबंधित पक्ष के लेनदेन, ऋणों पर बकाया और वित्तीय परिणाम तिमाही के अंत के 45 दिनों के भीतर जारी किए जाने होंगे। वित्त वर्ष के अंत में फाइनैंशियल खुलासों के लिए 60 दिन की अवधि तय की गई है।

सेबी ने मंगलवार को जारी एक सर्कुलर में कहा, ‘पहली त्रैमासिक इंटिग्रेटेड फाइलिंग यानी इंटिग्रेटेड फाइलिंग (गवर्नेंस) ऐंड इंटिग्रेटेड फाइलिंग (फाइनैंशियल) (जो 31 दिसंबर 2024 में समाप्त तिमाही के लिए लागू है) को तिमाही समाप्त होने के 45 दिन के अंदर पेश किया जा सकेगा।’

Advertisement
First Published - January 1, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement