facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

Raymond Share Price: डीमर्जर के प्लान ने मचाया धमाल, एक झटके में 293 रुपये चढ़े शेयर के दाम

Advertisement

डीमर्जर के बाद रेमंड रियल्टी (Raymond Realty), रेमंड लिमिटेड के इक्विटी शेयरधारकों को 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 6,65,73,731 इक्विटी शेयर जारी करेगी।

Last Updated- July 05, 2024 | 5:37 PM IST
Stocks to Watch today

Raymond Share Price: कपड़ा सेक्टर की दिग्गज कंपनी रेमंड लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को इंट्रा-डे ट्रेड में 17 प्रतिशत तक उछल गए। रेयमंड लिमिटेड (Raymond Limited) ने अपने रियल एस्टेट कारोबार को अलग करने का ऐलान किया है जिसके बाद कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी आई है।

बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर कंपनी का शेयर आज कारोबार के दौरान क्रमश: 3,480.35 रुपये और 3,484 रुपये के अपने 52 सप्ताह के हाईएस्ट लेवल भी पहुंच गया था।

कारोबार के अंत में बीएसई (BSE) पर रेयमंड लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को 9.97 प्रतिशत या 293 रुपये की तेजी के साथ 3,233.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

अपने रियल्टी कारोबार को अलग करेगी रेयमंड

बता दें कि शेयरधारकों के लिए मूल्य बढ़ाने तथा भारतीय रियल एस्टेट बाजार में वृद्धि की संभावनाओं का इस्तेमाल करने के लिए अपने रेयमंड ने रियल एस्टेट कारोबार को अलग करना का निर्णय किया है।

कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने रेमंड लिमिटेड (अलग हुई कंपनी) और रेमंड रियल्टी लिमिटेड (Raymond Realty Limited) और उनके संबंधित शेयरधारकों की व्यवस्था की योजना को मंजूरी दे दी है।

प्रत्येक शेयर के बदले रेमंड रियल्टी का एक शेयर मिलेगा

व्यवस्था योजना के अनुसार, रेमंड लिमिटेड के प्रत्येक शेयरधारक को रेमंड लिमिटेड में प्रत्येक एक शेयर के बदले रेमंड रियल्टी का एक शेयर मिलेगा।

पिछले वित्त वर्ष में रियल एस्टेट कारोबार की एकल आधार पर परिचालन आय 1,592.65 करोड़ रुपये रही, जो रेमंड लिमिटेड के कुल राजस्व का 24 प्रतिशत है। इसे राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की व्यवस्था देने वाली पीठ की अपेक्षित मंजूरी और स्वीकृति मिलनी शेष है।

डीमर्जर के बाद रेमंड रियल्टी (Raymond Realty), रेमंड लिमिटेड के इक्विटी शेयरधारकों को 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 6,65,73,731 इक्विटी शेयर जारी करेगी।

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement