facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

Rail Stocks: सरपट दौड़ते रेल सेक्टर के शेयर, 300 प्रतिशत से अधिक लाभ अर्जित किया

Advertisement

वित्त वर्ष 25 में माल भाड़े से आमदनी 6.5 प्रतिशत तो यात्री किराए से 9.6 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है

Last Updated- February 02, 2024 | 9:28 PM IST
सरपट दौड़ते रेल सेक्टर के शेयर, 300 प्रतिशत से अधिक लाभ अर्जित किया, Rail sector shares galloping, earned more than 300 percent profit

Rail Stocks: सरकार ने हालिया बजट में भारतीय रेल को बीते पांच वर्षों की तुलना में अधिक बजट का आवंटन किया है। इन पांच वर्षों में महामारी के दौर के वर्ष भी शामिल हैं। आगामी वित्त वर्ष 2024-25 (वित्त वर्ष 25) में रेलवे के लिए परिव्यय 2.6 लाख करोड़ रुपये रखा गया है जबकि वित्त वर्ष 15 से 19 के दौरान कुल 2.2 लाख करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 25 में माल भाड़े से आमदनी 6.5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। यह चालू वर्ष के संशोधित अनुमानों से 2.5 प्रतिशत से अधिक है। माल भाड़े की तुलना में यात्री किराए से आमदनी अधिक बढ़ने की उम्मीद है। आकलन यह है कि यात्री किराए में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि होगी। व्यापक रुझानों के मुताबिक महामारी के बाद से माल भाड़े की तुलना में यात्री किराए से आमदनी अधिक तेजी से बढ़ी है।

भारतीय रेलवे का परिचालन अनुपात हर 100 रुपये कमाने पर खर्च की जाने वाली राशि है। भारतीय रेलवे को अपने सबसे बुरे दौर महामारी के दौरान आमदनी से अधिक खर्च करना पड़ा था। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई हैं। वित्त वर्ष 25 में कुल खर्चा बढ़ने के बावजूद भारतीय रेल का परिचालन अनुमान 98.22 रुपये होने का अनुमान है।

पूंजीगत व्यय के प्रमुख क्षेत्रों के लिए आवंटन बढ़ा है। महामारी से पहले के दौर की तुलना में रेल पटरी को बदलने के लिए खर्च की जाने वाली राशि 77 प्रतिशत बढ़ गई है। रोलिंग स्टॉक में ट्रेन के डिब्बे और वैगन शामिल हैं और यह मद 87 प्रतिशत बढ़ गया है। नई लाइनों के निर्माण लिए परिव्यय 284 प्रतिशत बढ़ गया है।

बजट में अधिक राशि आवंटित किए जाने का असर रेलवे के शेयरों पर पड़ा है और इसने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय रेलवे से जुड़ी कंपनियों ने इस वित्त वर्ष में 1 फरवरी तक 300 प्रतिशत से अधिक लाभ अर्जित किया। निफ्टी बाजार का प्रतिनिधित्व करने वाला मार्केट निफ्टी 50 इस अवधि में 25 प्रतिशत अधिक ही चढ़ा है।

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 9:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement