facebookmetapixel
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्स

NBCC: ऑर्डर के दम पर Navratna PSU Stock ने दिखाई तेजी, 1 साल में 125 फीसदी दिया रिटर्न

शेयर में यह तेजी नवरत्न कंपनी NBCC को ओ​डिशा सरकार से मिले 316 करोड़ रुपये के ऑर्डर की खबर के बाद देखने को मिली।

Last Updated- November 27, 2024 | 1:02 PM IST
PSU Stock
Stock Market

Navratna PSU Stock: उतार-चढ़ाव वाले बाजार में बुधवार (27 नवंबर) को सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर के नवरत्न पीएसयू स्टॉक NBCC में अच्छा एक्शन देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में शेयर 2 फीसदी से ज्यादा उछल गया। यह तेजी नवरत्न कंपनी NBCC को ओ​डिशा सरकार से मिले 316 करोड़ रुपये के ऑर्डर की खबर के बाद देखने को मिली। एनबीसीसी ने लंबी अव​धि में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। बीते एक साल में स्टॉक करीब 125 फीसदी उछला है।

NBCC को क्या मिला ऑर्डर

सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने स्टॉक्स एक्सचेंज को बताया कि NBCC (India) Limited को ओडिशा सरकार की ST एंड SC विकास, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से 316 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी को यह ऑर्डर राज्य के अलग-अलग जगहों पर स्टेट सेक्टर स्कीम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय छात्रावास (PSH) को अपग्रेड करने के लिए मिला है.

NBCC Share Price: शेयर 2 फीसदी से ज्यादा उछला

ऑर्डर की खबर के बाद NBCC के शेयर में बुधवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। स्टॉक में बुधवार को 94.79 रुपये पर सपाट कारोबार शुरू हुआ। मंगलवार को शेयर 94.58 पर बंद हुआ था। ऑर्डर की जानकारी आने के बाद स्टॉक ने तेजी दिखाई और दोपहर 12 बजे तक के ट्रेडिंग सेशन में 96.80 रुपये का इंट्राडे हाई बनाया।

इस पीएसयू स्टॉक के परफॉर्मेंस की बात करें तो लंबी अव​धि में यह मल्टीबैगर रहा है। बीते एक साल में शेयर ने करीब 125 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। 2024 में अबतक स्टॉक 75 फीसदी उछल चुका है। BSE पर स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 139.90 और लो 42.55 है। कंपनी का मार्केट कैप 25,800 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।


(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - November 27, 2024 | 1:02 PM IST

संबंधित पोस्ट