facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

दो दिन में ₹2,800 करोड़ डूबे! Nazara Tech के शेयर 22% गिरे, ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेट

Advertisement

ऑनलाइन गेमिंग बिल से निवेशकों में घबराहट, कंपनी का दावा- राजस्व पर असर नहीं

Last Updated- August 21, 2025 | 3:59 PM IST
Nazara Technologies

मुंबई की गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Tech) की मार्केट वैल्यू सिर्फ दो दिनों में करीब ₹2,800 करोड़ घट गई। कंपनी के शेयर बुधवार को 15% गिरे और गुरुवार को 11% और टूटकर ₹1,085 पर आ गए। इस गिरावट से मार्केट कैप ₹13,150 करोड़ से घटकर ₹10,360 करोड़ रह गया। हालांकि इस साल अब तक शेयर 11.4% ऊपर है, जो निफ्टी 50 के 6.2% रिटर्न से बेहतर है।

गिरावट की वजह: नया ऑनलाइन गेमिंग बिल

लोकसभा ने बुधवार को प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 पास किया। इस बिल में सभी तरह के रियल-मनी गेमिंग (RMG) और उनके विज्ञापनों पर बैन लगाया गया है। RMG ऑफर करने वालों को 3 साल तक की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान है।

नजारा टेक का बयान: “हमारा सीधा एक्सपोजर नहीं”

कंपनी ने सफाई दी कि उसका सीधा एक्सपोजर RMG बिज़नेस में नहीं है। हां, उनका अप्रत्यक्ष एक्सपोजर है क्योंकि उन्होंने Moonshine Technologies Pvt. Ltd. (PokerBaazi) में 46.07% हिस्सेदारी ली हुई है। नजारा ने कहा कि चूंकि वह इसमें कंट्रोलिंग स्टेक नहीं रखती, इसलिए मूनशाइन की आमदनी उसकी फाइनेंशियल स्टेटमेंट में नहीं जुड़ती और कंपनी के घोषित राजस्व पर कोई असर नहीं पड़ता। नजारा ने अब तक मूनशाइन में ₹805 करोड़ का निवेश किया है और ₹255 करोड़ के कन्वर्टिबल शेयर भी लिए हैं।

क्या शेयर में गिरावट और जारी रहेगी?

विश्लेषकों का मानना है कि यह गिरावट कंपनी की बुनियादी स्थिति से ज्यादा निवेशकों की धारणा (sentiment) पर आधारित है। INVasset PMS के हर्षल दसानी ने कहा, “कंपनी की जून तिमाही में ई-स्पोर्ट्स और गेमिफाइड कंटेंट से ग्रोथ दिखी थी। लेकिन बिल के लागू होने और असोसिएट कंपनियों पर असर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे शेयर में उतार-चढ़ाव रह सकता है।”

ब्रोकरेज का अलर्ट

ICICI Securities ने नजारा के शेयर पर रेटिंग घटाकर ‘Reduce’ कर दी है। साथ ही टारगेट प्राइस भी ₹1,500 से घटाकर ₹1,100 कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि भले ही ज्यादातर RMG कंपनियां अनलिस्टेड हैं, लेकिन नजारा का इस सेक्टर में “बड़ा एक्सपोजर” है।

हालांकि, नजारा के अन्य बिज़नेस वर्टिकल जैसे गेमिफाइड लर्निंग, पब्लिशिंग और गेमिंग आर्केड्स पर इस बिल का कोई असर नहीं होगा।

Advertisement
First Published - August 21, 2025 | 3:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement