facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Equity mutual funds में जनवरी में निवेश चार महीने के उच्चस्तर पर

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 4:51 PM IST
6 new fund companies will enter the mutual fund industry this year इस साल म्युचुअल फंड उद्योग में 6 नई फंड कंपनी देंगी दस्तक

शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बावजूद इक्विटी म्यूचुअल फंड में जनवरी में 12,546 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इसका प्रमुख कारण नियमित अंतराल पर किये जाने वाले निवेश यानी एसआईपी के प्रति लोगों का आकर्षण है।

शुद्ध रूप से यह निवेश चार महीने में सर्वाधिक है। इससे पहले, दिसंबर में 7,303 करोड़ रुपये, नवंबर में 2,258 करोड़ रुपये और अक्टूबर में 9,390 करोड़ रुपये इक्विटी म्यूचुअल फंड में लगाये गये थे। वहीं सितंबर में 14,100 करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ था। म्यूचुअल फंड इकाइयों के शीर्ष निकाय एसोसएिशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह लगातार 23वां महीना है, जब इक्विटी शेयर से जुड़ी म्यूचुअल फंड योजनाओं में पूंजी प्रवाह हुआ है।

‘ट्रेडिंग’ और निवेश मंच फायर्स के शोध प्रमुख गोपाल कावालीरेड्डी ने कहा, ‘‘शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों का इक्विटी म्यूचुअल फंड में भरोसा बना हुआ है। जनवरी में 12,546 करोड़ रुपये का प्रवाह इसका उदाहरण है।

मासिक आधार पर यह 72 प्रतिशत अधिक है।’’ मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य कारोबार अधिकारी अखिल चतुर्वेदी ने कहा कि जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड में जो मजबूत पूंजी प्रवाह हुआ है, उसका कारण एसआईपी के जरिये निवेश में तेजी है। इक्विटी म्यूचुअल फंड में लगातार निवेश निवेशकों में बढ़ती समझदारी को बताता है। आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी से जुड़ी सभी योजनाओं में पूंजी निवेश किया गया।

‘स्मॉलकैप’ (छोटी कंपनियों में निवेश) योजनाएं सबसे पसंदीदा श्रेणी के रूप में उभरी हैं और इसमें 2,255 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। उसके बाद ‘मिडकैप’ (मझोली कंपनियों में निवेश) और बड़े तथा मझोली कंपनियों का स्थान रहा। दोनों में क्रमश: 1,962 करोड़ रुपये और 1,902 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। वहीं एसआईपी के जरिये जनवरी में पूंजी प्रवाह बढ़कर 13,856 करोड़ रुपये रहा जो दिसंबर में 13,573 करोड़ रुपये था। यह लगातार चौथा

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement