facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

म्युचुअल फंड AUM 100 लाख करोड़ रुपये के पार जाएगा : इक्रा एनालिटिक्स

Advertisement

उद्योग ने दिसंबर 2023 के बाद की छह महीने की अवधि में रिकॉर्ड 10.38 लाख करोड़ रुपये एयूएम में जोड़े हैं।

Last Updated- July 19, 2024 | 10:52 PM IST
Debt MF outlook: Divide portfolio between long- and low-duration funds

अभी करीब 61 लाख करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का प्रबंधन करने वाला म्युचुअल फंड उद्योग अगले दो से तीन साल में 100 लाख करोड़ रुपये की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) के पार निकलने की राह पर है। इक्रा एनालिटिक्स ने एक रिपोर्ट में ये बातें कही है। उद्योग ने दिसंबर 2023 के बाद की छह महीने की अवधि में रिकॉर्ड 10.38 लाख करोड़ रुपये एयूएम में जोड़े हैं। इक्रा एनालिटिक्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा, भारतीय वित्तीय बाजार की सुदृढ़ता और भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि का सुधरता परिदृश्य निवेशकों के भरोसे को मजबूत कर रहा है, जिससे खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है।

निप्पॉन इंडिया एएमसी का लाभ 41 फीसदी बढ़ा

निप्पॉन लाइफ इंडिया ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी का शुद्ध लाभ जून में समाप्त पहली तिमाही में 332 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 41 फीसदी ज्यादा रहा। हालांकि यह लाभ इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 3 फीसदी कम है। कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 43 फीसदी की बढ़त के साथ 505 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कुल आय 35 फीसदी बढ़कर 636 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने कहा कि उसका औसत तिमाही एयूएम जून
तिमाही में 4.8 लाख करोड़ रुपये रहा

रेटिंग एजेंसियों, ईआरपी को गिफ्ट सिटी में कामकाज की इजाजत

सेबी ने क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों और ईएसजी रेटिंग प्रदाताओं को गिफ्ट सिटी में इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) में कामकाज की अनुमति दे दी। नियामक ने कहा कि सेबी पंजीकृत इन इकाइयों के कामकाज से जुड़े किसी मसले को वहां नियामकीय अधिकरण देखेगा। सेबी ने कहा, आईएफएससीए वहां क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों की तरफ से दी जाने वाली सेवाओं से संबं​धित शिकायतों, प्रवर्तन की कार्रवाई और तीसरे पक्षकार को सूचनाएं मुहैया कराने (सांविधिक व न्यायिक निकायों समेत) के मामले को देखेगा।

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement