facebookmetapixel
Advertisement
सोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसStock Market Today: शेयर बाजार में आज गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 90 अंक टूटा, कच्चा तेल 91 डॉलर के पारStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकस

मोतीलाल ओसवाल ने बताया कैसे SIP से बनेगा तगड़ा मुनाफा?

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल ने 5, 7 और 10 साल के SIPs का विश्लेषण किया और कुछ दिलचस्प बातें सामने आईं

Last Updated- February 14, 2025 | 8:05 PM IST
SIP

अगर आप SIP (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) में निवेश कर रहे हैं, तो पहले 7 साल में धैर्य रखना आपके लिए तगड़ा मुनाफा कमा सकता है। खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में, जहां बाजार में तूफान आता-जाता रहता है। मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट बताती है कि 7 साल तक SIP में टिके रहने वालों को शानदार रिटर्न मिला है, भले ही मार्केट कितना भी गिरे।

क्या कहती है रिसर्च?

मोतीलाल ओसवाल ने 5, 7 और 10 साल के SIPs का विश्लेषण किया और कुछ दिलचस्प बातें सामने आईं:

  • मिडकैप SIP में 7 साल के बाद किसी को भी घाटा नहीं हुआ। (नुकसान की संभावना = 0%)
  • स्मॉलकैप SIP में 155 में से सिर्फ 9 को नुकसान हुआ (यानी सिर्फ 5.8% की संभावना)
  • मार्च 2020 की मंदी में भी जिसने धैर्य रखा, वो अगले साल ही फायदे में आ गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्मॉलकैप SIP में सबसे ज्यादा नुकसान -7.3% रहा। खास बात यह है कि मार्च 2020 में सभी कैटेगरी (लार्जकैप, मिडकैप, स्मॉलकैप और मल्टीकैप) और सभी SIP अवधि (5 साल, 7 साल, 10 साल) में सबसे खराब रिटर्न देखने को मिला। लेकिन, अगर उस समय निवेशक घबराकर अपना निवेश न निकालते और सिर्फ 1 साल और रुके रहते, तो उनका अनुभव काफी अच्छा होता।

मार्केट गिरा? घबराओ मत, बस रुको!

रिपोर्ट में कहा गया कि अगर 2020 जैसी मंदी में भी SIP जारी रखने के बजाय सिर्फ रुके रहते, तो भी अगले साल जबरदस्त मुनाफा मिलता! यानी बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन जो निवेश में टिके रहते हैं, वो जीतते हैं।

रिपोर्ट ने बताया कि सबक क्या मिला?

  • धैर्य ही असली कुंजी है! जल्दबाजी में SIP तोड़ने की गलती मत करो।
  • मार्केट गिरता है, लेकिन फिर उभरता भी है! बस सवारी करते रहो।
  • मिडकैप और स्मॉलकैप में लॉन्ग टर्म में धमाकेदार ग्रोथ का मौका है।

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 7:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement