facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

मेट्रोपोलिटन एक्सचेंज जुटाएगा 238 करोड़ रुपये, बड़े निवेशकों से मिलेगा समर्थन

Advertisement

संकटग्रस्त एक्सचेंज के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से 1 रुपये के प्रीमियम पर 1 रुपये अंकित मूल्य वाले 1.19 अरब इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है।

Last Updated- December 26, 2024 | 9:54 AM IST
Infra Stock
इलस्ट्रेशन- बिनय सिन्हा

मेट्रोपोलिटन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमएसई) ने बने रहने की कोशिश के तहत निवेशकों से 238 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। अपनी वेबसाइट पर किए गए खुलासे में संकटग्रस्त एक्सचेंज के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से 1 रुपये के प्रीमियम पर 1 रुपये अंकित मूल्य वाले 1.19 अरब इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित आवंटियों में बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (सक्रिय क्लाइंट के लिहाज से सबसे बड़े ब्रोकर ग्रो की मूल कंपनी), रेनमैटर इन्वेस्टमेंट्स (ब्रोकरेज जीरोधा के संस्थापकों की निवेश इकाई), बीएसई पर सूचीबद्ध शेयर इंडिया सिक्योरिटीज और सिक्योरोकॉर्प सिक्योरिटीज इंडिया शामिल हैं। आवंटन आगामी बैठक में मौजूदा शेयरधारकों की मंजूरी के बाद होगा।

स्टॉक एक्सचेंज को भेजी जानकारी में इंडिया सिक्योरिटीज ने कहा है कि उसने एमएसई में 4.958 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 59.5 करोड़ रुपये लगाने का रणनीतिक निर्णय लिया है। इससे एमएसई का मूल्यांकन 1,200 करोड़ रुपये पर होने का अनुमान है।

एमएसई के पास इक्विटी, उसके डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, डेट और एसएमई प्लेटफॉर्म का लाइसेंस है। पहले इसका नाम एमसीएक्स-एसएक्स था और 2008 में जिग्नेश शाह की कंपनियों की अगुआई में इसका गठन किया गया था।

एडलवाइस कमोडिटीज, आईएलऐंडएफएस फाइनैंशियल सर्विसेज जैसी वित्तीय संस्थाओं और राकेश झुनझुनवाला और राधाकिशन दमानी जैसे निवेशकों ने भी एमएसई में निवेश किया।

Advertisement
First Published - December 25, 2024 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement