facebookmetapixel
Advertisement
संप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंपMutual Funds: ‘मेगा फंड्स’ का बढ़ा दबदबा, ₹1 लाख करोड़ के क्लब में शामिल हुई तीन और बड़ी योजनाएंSME Growth: अब छोटी कंपनियां भी बना रहीं कर्मचारियों को करोड़पति, ईसॉप्स का बढ़ रहा है क्रेजMarket Alert: क्या सोना-चांदी बनेंगे निवेशकों के लिए सुरक्षित ढाल? ट्रंप के फैसले से मची हलचल

Market Outlook: कंपनियों के Q4 रिजल्ट, FIIs की गतिविधियों, ग्लोबल रुख से तय होगी शेयर बाजार की चाल

Advertisement

इस सप्ताह जिन प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं उनमें पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ONGC, सन फार्मा, ITC और JSW स्टील शामिल हैं।

Last Updated- May 18, 2025 | 3:09 PM IST
Share Market
Photo: PTI

Market Outlook: भारतीय शेयर बाजारों की चाल इस सप्ताह मुख्य रूप से कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की गतिविधयों और ग्लोबल रुख से तय होगी। मार्केट एक्सपर्ट्स ने यह यह राय जताई हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल ट्रेड डील से जुड़े घटनाक्रम और वैश्विक बाजारों की स्थिति पर भी सभी की निगाह रहेगी।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भी रहेगी नजरें

मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के निदेशक पुनीत सिंघानिया ने कहा, ‘‘चूंकि भारत-पाकिस्तान तनाव अब शांत हो गया है और सभी प्रमुख भू-राजनीतिक घटनाएं पीछे छूट गई हैं, ऐसे में निवेशकों का ध्यान कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों पर रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के जल्द पूरा होने की उम्मीदें बढ़ रही हैं, जिससे बाजार धारणा को और समर्थन मिल सकता है।’’

उन्होंने कहा कि घरेलू घटनाक्रम और प्रमुख वैश्विक आर्थिक आंकड़े भी निवेशकों के फ्लो और बाजार की दिशा को प्रभावित करेंगे। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत, अमेरिकी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क कटौती करने को तैयार है और अमेरिकी तथा भारत के बीच एक व्यापार समझौता जल्द ही होने वाला है।

Also read: FPI का भरोसा बरकरार, मई में भारतीय शेयर बाजार में ₹18,620 करोड़ का किया निवेश

ये कंपनियां जारी करेगी Q4 रिजल्ट

इस सप्ताह जिन प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं उनमें पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ONGC, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, ITC और JSW स्टील शामिल हैं। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह कोई बड़ा वैश्विक या घरेलू घटनाक्रम नहीं है, ऐसे में बाजार का ध्यान तिमाही नतीजों तथा आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर रहेगा। वैश्विक व्यापार करार से जुड़े घटनाक्रमों पर भी सभी की निगाह रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि साथ ही बाजार भागीदार विदेशी पूंजी के फ्लो पर भी नजर रखेंगे, जिसने हाल के समय में बाजार की तेजी में प्रमुख भूमिका निभाई है। मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह ONGC, ITC, हिंडाल्को, JSW स्टील और पावर ग्रिड जैसी कंपनियां अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी।

पिछले सप्ताह लाभ में रहा शेयर बाजार

बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,876.12 अंक या 3.61% के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 1,011.8 अंक या 4.21% चढ़ गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख-शोध, संपदा प्रबंधन सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि सप्ताह के दौरान तिमाही नतीजों पर सभी का ध्यान रहेगा। विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) जो 2025 के पहले तीन माह में बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,16,574 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे, अप्रैल में फिर लिवाल बन गए हैं।

Also read: MCap: रिलायंस, HDFC और TCS ने बढ़ाया बाजार में दबदबा, सेंसेक्स की 9 बड़ी कंपनियों का मार्केट कैप 3.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

FIIs बने खरीददार

FIIs की स्ट्रेटैजी में बिकवाली से खरीदारी की ओर यह बदलाव मई में और तेज हो गया है। 16 मई तक FIIs ने 23,778 करोड़ रुपये की बड़ी खरीदारी की है। जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में विराम और भारत-पाक संघर्ष की समाप्ति के बाद वैश्विक व्यापार के साथ-साथ निवेश परिदृश्य में भी सुधार हुआ है।’’

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 18, 2025 | 3:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement