facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Market Outlook: ग्लोबल रुख, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

Stock Market: मॉनसून की प्रगति और ब्रेंट कच्चे तेल के दाम भी सप्ताह के दौरान निवेशकों की धारणा को प्रभावित करेंगे।

Last Updated- June 23, 2024 | 2:37 PM IST
Market movement: There will not be much movement in the markets this week, municipal bonds have not been able to gain momentum बाजार हलचल: इस हफ्ते बाजारों में नहीं होगी बहुत घटबढ़, रफ्तार नहीं पकड़ पाए हैं म्युनिसिपल बॉन्ड

Market Outlook: मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से इस सप्ताह स्थानीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सप्ताह के दौरान शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा, मॉनसून की प्रगति और ब्रेंट कच्चे तेल के दाम भी सप्ताह के दौरान निवेशकों की धारणा को प्रभावित करेंगे।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा, ‘‘इस सप्ताह, बजट से जुड़ी चर्चाओं के बीच क्षेत्र विशेष गतिविधियों की उम्मीद है। मॉनसून की प्रगति पर सभी की निगाह रहेगी। निकट अवधि में इससे निवेशकों की धारणा पर असर पड़ सकता है।’’

उन्होंने कहा कि निवेशक समग्र भावना का आकलन करने के लिए FII (विदेशी संस्थागत निवेशक) और DII (घरेलू संस्थागत निवेशक) कोष प्रवाह के साथ-साथ कच्चे तेल की कीमतों पर भी नजदीकी नजर रखेंगे। वैश्विक मोर्चे पर अमेरिकी जीडीपी जैसे आर्थिक आंकड़े 27 जून को जारी किए जाएंगे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘बजट से संबंधित घटनाक्रम और वैश्विक बाजार के संकेतक, विशेष रूप से अमेरिकी बाजार से संकेतों पर निवेशकों का ध्यान रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि जून माह के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

Also read: Mcap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से तीन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 217.13 अंक या 0.28 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.5 अंक या 0.15 प्रतिशत चढ़ गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर बाजार के स्थिर रहने रहने की संभावना है। बजट से संबंधित क्षेत्रों में भी सक्रियता बनी रह सकती है।’’

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार सहभागियों की नजर मॉनसून की आगे की प्रगति पर रहेगी। चौहान ने कहा, “धीरे-धीरे बजट और कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।”

First Published - June 23, 2024 | 2:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट