facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

Market Outlook: वैश्विक रुख, कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगी।

Last Updated- May 26, 2024 | 11:38 AM IST
Stocks to buy
representative image

चुनाव और तिमाही नतीजों का सीजन अब समाप्ति की ओर है, ऐसे में इस सप्ताह स्थानीय शेयर बाजारों में कुछ मजबूती देखने को मिलेगी। हालांकि, इसके साथ ही बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगी।

पिछले सप्ताह बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली थी। विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव पर भी निवेशकों की निगाह रहेगी। बृहस्पतिवार को मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों का निपटान है। इससे भी बाजार में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा, ‘‘चौथी तिमाही के नतीजे अब समाप्ति की ओर हैं। इस सप्ताह टाटा स्टील सहित कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी। कंपनियों के बेहतर नतीजों से बाजार की रफ्तार को कायम रखने में मदद मिल सकती है।’’

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा चार जून को होगी। चुनावी नतीजों से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के प्रवाह को बल मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर जापान और अमेरिका के आगामी आर्थिक आंकड़ों के साथ-साथ वैश्विक मुद्रा बाजार में हलचल भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगी।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार की निगाह आम चुनाव, वैश्विक रुझान और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी।’’

सप्ताह के दौरान एलआईसी, एनएमडीसी, आईआरसीटीसी और एमएमटीसी अपने मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर, हमें उम्मीद है कि बाजार में धीरे-धीरे तेजी आएगी। चुनाव और तिमाही नतीजों का सीजन समाप्त होने वाला है, ऐसे में बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।’’

मार्च तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए जाएंगे।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,404.45 अंक या 1.89 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 455.1 अंक या दो प्रतिशत चढ़ गया।

सेंसेक्स शुक्रवार को 75,636.50 अंक के अपने दिन में कारोबार के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा। निफ्टी ने उसी दिन पहली बार 23,000 अंक का आंकड़ा पार किया। दिन में कारोबार के दौरान यह 23,026.40 के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

First Published - May 26, 2024 | 11:38 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट