facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Market Outlook: अमेरिका में ब्याज दर पर निर्णय, बजट, कंपनियों के नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

Advertisement

शेयर बाजार एक फरवरी, शनिवार को आम बजट पेश किए जाने के चलते कारोबार के लिए खुले रहेंगे। बीएसई और एनएसई ने पिछले महीने इस बारे में घोषणा की थी।

Last Updated- January 26, 2025 | 10:28 AM IST
Share market holiday

Market Outlook: इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, आगामी आम बजट और तीसरी तिमाही में कंपनियों के नतीजों जैसी प्रमुख घटनाओं से तय होगी। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक कारक, विदेशी निवेशकों का रुख, रुपया-डॉलर विनिमय दर और कच्चे तेल से भी शेयर बाजार में कारोबार प्रभावित होगा।

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीना ने कहा, ”अब सभी की निगाहें एक फरवरी को आने वाले आम बजट पर टिकी हैं, क्योंकि बाजार सकारात्मक रूप से धारणा बदलने के लिए किसी संकेत का इंतजार कर रहा है। तीसरी तिमाही के नतीजे अभी तक फीके रहे हैं, खासकर उपभोग और वित्तीय क्षेत्रों में।”

उन्होंने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की नीति बैठक महत्वपूर्ण होगी। इसके अलावा, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में उतार-चढ़ाव पर नजर रखना महत्वपूर्ण रहेगा। मीना ने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में उलटफेर के संकेत वैश्विक बाजारों में सकारात्मकता ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय इक्विटी बाजार के लिए, एफआईआई प्रवाह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

शेयर बाजार एक फरवरी, शनिवार को आम बजट पेश किए जाने के चलते कारोबार के लिए खुले रहेंगे। बीएसई और एनएसई ने पिछले महीने इस बारे में घोषणा की थी। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि यह सप्ताह न केवल इक्विटी बाजारों के लिए बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाना है।

Also read: Sensex की टॉप-10 कंपनियों में से 4 का MCap में 1.25 लाख करोड़ रुपये की गिरावट, RIL को लगा सबसे अधिक झटका

मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह टाटा स्टील, बजाज ऑटो, मारुति, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी और इंडसइंड बैंक सहित कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं। उन्होंने कहा, ”वैश्विक मोर्चे पर, अमेरिका में एफओएमसी बैठक और अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान जैसी प्रमुख घटनाएं भी बाजार की धारणा को प्रभावित करेंगी।”

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख (संपत्ति प्रबंधन) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ”तीसरी तिमाही के नतीजों, अमेरिकी राष्ट्रपति की आर्थिक नीतियों और शनिवार को आने वाले आम बजट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में कुछ उतार-चढ़ाव के साथ एक व्यापक दायरे में कारोबार होने की उम्मीद है।” उन्होंने कहा कि बजट से पहले रेलवे, रक्षा, पूंजीगत सामान जैसे पीएसयू और पूंजीगत व्यय पर आधारित शेयर फोकस में रहेंगे।

Advertisement
First Published - January 26, 2025 | 10:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement