facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुके कटेगा टोल, कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट, अपने आप कटेगा पैसाबैंकिंग सेक्टर में कौन देगा बेहतर रिटर्न? मजबूत ग्रोथ और कम NPA के दम पर ये 4 शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदUsername फीचर पर सरकार की सख्ती के बीच WhatsApp ने दी सफाई, जारी किए FAQsमहंगे भाव ने बदली किसानों की पसंद, मक्का छोड़ फिर सोयाबीन की खेती की ओर लौटे किसानबड़े डेवलपर्स कराएंगे मुनाफे का सौदा! मोतीलाल ओसवाल ने Lodha, DLF समेत 4 शेयरों पर दिए 39% तक अपसाइड के टारगेटरोज UPI से पेमेंट करते हैं? जानिए इससे Credit Score पर पड़ता है असर या नहींऑटो शेयर खरीदने की सोच रहे हैं? जून सेल्स के बाद Eicher, TVS और Bajaj Auto पर ब्रोकरेज की राय जान लीजिएIndian Passport Ranking 2026: भारत की रैंकिंग में मामूली सुधार, चीन ने लगाई लंबी छलांग; जानिए टॉप पर कौनFintech Stocks: Paytm, PhonePe से लेकर Upstox तक… निवेशकों के लिए क्या हैं बड़े संकेत?शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे मजबूत, डॉलर इंडेक्स भी नरम

गंभीर बुलबुले वाले क्षेत्र में नहीं है बाजार : उदय कोटक

Advertisement

Share Market: एनएसई के मुख्य कार्याधिकारी व प्रबंध निदेशक आशिष कुमार चौहान ने छोटे निवेशकों से कहा कि अगर वे जोखिम नहीं ले सकते तो उन्हें बाजार से सावधान रहना चाहिए।

Last Updated- March 13, 2024 | 10:32 PM IST
गंभीर बुलबुले वाले क्षेत्र में नहीं है बाजार : उदय कोटक, Equity markets not in a serious bubble territory, says Uday Kotak

स्मॉलकैप और मिडकैप के महंगे मूल्यांकन पर चिंता के बीच कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक व निदेशक उदय कोटक ने कहा है कि इक्विटी बाजार बुलबुले वाले क्षेत्र में नहीं है और अगर सही तरीके से नियंत्रण रखा जाए तो यह स्थायी पूंजी निर्माण को सहारा दे सकता है।

बाजार नियामक सेबी और नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कोटक ने कहा कि जोड़तोड़ बाजार का अहम हिस्सा है और हमें इसे संतुलित बनाने की दरकार है।

उन्होंने कहा, इस चरण में हम उस तरह के जोखिम के आसपास नहीं है। आज हमारे सिस्टम में नियंत्रण व संतुलन की पर्याप्त व्यवस्था है। खुद को गंभीर बुलबुले वाले क्षेत्र से तुलना करना सही नहीं है। मैं कहना चाहूंगा कि थोड़ा बहुत बुलबुला है, लेकिन यह नियंत्रण से बाहर नहीं है। यह हमारी व्यक्तिगत राय है। लेकिन जब तक हम इस पर निगरानी रखेंगे और इसका सही तरीके से प्रबंधन करेंगे, हम स्थायी पूंजी निर्माण कर सकते हैं।

उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब स्मॉलकैप व मिडकैप में पिछले तीन कारोबारी सत्र में खासी गिरावट आई है। कोटक ने यह भी कहा कि भारत को अब सुरक्षित मुद्रा पर लड़ाई हाथ में लेनी चाहिए।

इसी कार्यक्रम में एनएसई के मुख्य कार्याधिकारी व प्रबंध निदेशक आशिष कुमार चौहान ने छोटे निवेशकों से कहा कि अगर वे जोखिम नहीं ले सकते तो उन्हें बाजार से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर डेरिवेटिव जोखिम भरे हैं तो इसका लॉट साइज बड़ा रखें और इसके लिए नेटवर्थ का मानदंड भी ज्यादा हो ताकि जोखिम को संभाला जा सके। साथ ही सुरक्षा की खातिर नियामकीय ढांचा भी बनाया जाना चाहिए।

(डिस्कक्लेमर : बिज़नेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक फैमिली के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement