facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

Market Cap: सेंसेक्स गिरा तो कंपनियों की दौलत घटी, TCS-एयरटेल को सबसे बड़ा झटका

Advertisement

Market Cap: टॉप 10 कंपनियों में सिर्फ Bajaj Finance और Hindustan Unilever ही ऐसी रहीं जिनकी मार्केट वैल्यू में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Last Updated- July 13, 2025 | 1:47 PM IST
Union Budget 2026 impact on stock market
Representative Image

Market Cap: पिछले हफ्ते देश की टॉप 10 सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियों में से 8 कंपनियों की मार्केट वैल्यू में भारी गिरावट देखने को मिली। इन कंपनियों की कुल वैल्यू ₹2.07 लाख करोड़ (₹2,07,501.58 करोड़) तक घट गई। इस गिरावट से सबसे ज्यादा झटका Tata Consultancy Services (TCS) और Bharti Airtel को लगा।

दरअसल, पूरे हफ्ते में BSE Sensex में भी कमजोरी देखने को मिली और यह 932.42 अंक या 1.11% तक गिर गया।

टॉप 10 कंपनियों में सिर्फ Bajaj Finance और Hindustan Unilever ही ऐसी रहीं जिनकी मार्केट वैल्यू में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: Mutual Fund के निवेशक दें ध्यान! Groww ने लॉन्च किया नया डीमैट फीचर, अब निवेश करना होगा और आसान

अब बात करें टॉप लूज़र्स की —

  • TCS की मार्केट वैल्यू ₹56,279.35 करोड़ घटकर ₹11,81,450.30 करोड़ रह गई। शुक्रवार को कंपनी के Q1 (June Quarter) रिजल्ट्स आए, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। इस वजह से TCS के शेयर करीब 3.5% तक टूट गए।
  • Bharti Airtel की वैल्यू में भी ₹54,483.62 करोड़ की गिरावट आई और यह ₹10,95,887.62 करोड़ पर पहुंच गई।
  • Reliance Industries का मार्केट वैल्यू ₹44,048.2 करोड़ घटकर ₹20,22,901.67 करोड़ रह गया। वहीं, Infosys का मार्केट कैप ₹18,818.86 करोड़ टूटकर ₹6,62,564.94 करोड़ पर पहुंच गया।
  • ICICI Bank का मार्केट कैप ₹14,556.84 करोड़ गिरकर ₹10,14,913.73 करोड़ हो गया।
  • LIC यानी Life Insurance Corporation of India की वैल्यू ₹11,954.25 करोड़ घटकर ₹5,83,322.91 करोड़ पर आ गई।
  • HDFC Bank का मार्केट कैप ₹4,370.71 करोड़ घटकर ₹15,20,969.01 करोड़ हो गया।
  • State Bank of India (SBI) की वैल्यू भी ₹2,989.75 करोड़ गिरकर ₹7,21,555.53 करोड़ रह गई।

दूसरी ओर, Hindustan Unilever Ltd (HUL) के शेयरों में लगभग 5% की तेजी आई। इसका मार्केट कैप ₹42,363.13 करोड़ बढ़कर ₹5,92,120.49 करोड़ हो गया। यह उछाल तब आया जब कंपनी ने Priya Nair को अपना पहला महिला CEO और MD बनाने की घोषणा की।

Bajaj Finance का मार्केट कैप भी ₹5,033.57 करोड़ बढ़कर ₹5,80,010.68 करोड़ पर पहुंच गया।

वैल्यूएशन के हिसाब से सबसे आगे Reliance Industries रही। इसके बाद क्रमश: HDFC Bank, TCS, Bharti Airtel, ICICI Bank, SBI, Infosys, LIC, Bajaj Finance और Hindustan Unilever का नाम रहा।

 

Advertisement
First Published - July 13, 2025 | 1:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement