facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

डिबेंचर से 8,000 करोड़ रुपये जुटाएगी महिंद्रा फाइनैंस

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 11:31 PM IST
M&M Finance के साथ हुई 150 करोड़ की धोखाधड़ी, कंपनी ने टाला Q4 रिजल्ट; शेयर 5 फीसदी लुढ़का, Fraud of Rs 150 crore with M&M Finance, company postponed Q4 results; The stock fell 5 percent

कारोबारी रफ्तार को सहारा देने के लिए महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनैंशियल सर्विसेज की योजना वित्त वर्ष 24 में डिबेंचर के जरिये 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की है। यह बैंक फंडिंग के लिए उपलब्ध क्रेडिट लाइन के अतिरिक्त होगा। महिंद्रा ग्रुप की वित्तीय सेवा सहायक का स्थिर व विशाखित संसाधन प्रोफाइल है और बैंक फंडिंग के तहत बिना इस्तेमाल की गई सीमा उसे प्रतिस्पर्धी दर पर संसाधन जुटाने के लिए काफी लचीलापन मुहैया कराता है। यह कहना है रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का।

इसकी उधारी में 26.2 फीसदी डिबेंचर हैं, 11.4 फीसदी सिक्योरिटाइजेशन, 8.4 फीसदी सावधि जमा और 38.5 फीसदी बैंक उधारी शामिल है। ये आंकड़े दिसंबर 2022 के आखिर के हैं।

बीएसई के पास एनबीएफसी की तरफ से जमा कराई गई सूचना के मुताबिक, कंपनी लगातार तीन महीने की जरूरत की नकदी रखने में कामयाब रही है। 6 जनवरी 2023 को क्रिसिल ने बैंक लोन व डेट के लिए महिंद्रा फाइनैंस की रेटिंग एए प्लस से एएए कर दी थी। मूल कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के मजबूत सहारे और कारोबारी प्रदर्शन में सुधार के कारण रेटिंग में सुधार किया गया था।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement