facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

मैगी बनाने वाली कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट, खरीदें या बेचें? 15 साल में 914% का दे चुकी है रिटर्न, देखें चार्ट

Nestle के स्टॉक ने पिछले एक साल में 17.2% का नुकसान दिया है, लेकिन अगर लंबी अवधि की बात करें, तो इसका परफॉर्मेंस दमदार रहा है।

Last Updated- January 29, 2025 | 1:37 PM IST
Maggi

Nestle India Shares: स्विट्जरलैंड की Nestle S.A. की भारतीय ब्रांच Nestle India हमेशा से FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी रही है। Maggi, KitKat, Milkybar और Milkmaid जैसे प्रोडक्ट्स के दम पर यह हर घर में अपनी पहचान बना चुकी है। कंपनी लगातार मुनाफे में रही है और निवेशकों को अच्छा खासा डिविडेंड भी देती आई है। लेकिन फिलहाल इसके शेयर में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। अब सवाल यह है कि क्या यह गिरावट निवेशकों के लिए बड़ा मौका है या और नुकसान झेलना पड़ सकता है?

Nestle के स्टॉक ने पिछले एक साल में 17.2% का नुकसान दिया है, लेकिन अगर लंबी अवधि की बात करें, तो इसका परफॉर्मेंस दमदार रहा है।

5 साल में 57.7% की तेजी
10 साल में 286% की बढ़त
15 साल में जबरदस्त 914% का उछाल

जनवरी 2024 से कंपनी के स्टॉक का 10:1 स्टॉक स्प्लिट हो चुका है। यानी, पहले ₹10 का फेस वैल्यू अब सिर्फ ₹1 हो गया है। पिछले साल कंपनी ने ₹18.25 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था और पिछले 7 सालों में कुल ₹1,353 प्रति शेयर का डिविडेंड निवेशकों को मिला है। अब 31 जनवरी 2025 को Nestle India अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे और नए डिविडेंड की घोषणा करने वाली है, जिस पर बाजार की नजरें टिकी हैं।

4 महीने में 22% की गिरावट, आगे क्या होगा? जानें क्या कहता है टेक्निकल चार्ट

Nestle India का स्टॉक पिछले 4 महीनों में 22% गिर चुका है और अब यह ₹2,033 के सुपर ट्रेंड सपोर्ट के करीब पहुंच रहा है। यह लेवल बेहद अहम है, क्योंकि 2017 के बाद से यह हर गिरावट पर स्टॉक को संभालता आया है। पिछले 7 साल में जब भी यह स्तर बना रहा, शेयर ने 237% तक की उछाल दी। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार भी ऐसा ही होगा, या सपोर्ट टूटने के बाद और गिरावट आ सकती है?

Nestle के शेयर के लिए जरूरी लेवल्स

वर्तमान प्राइस: ₹2,148
डाउनसाइड रिस्क: 22.3%
सपोर्ट लेवल: ₹2,137 | ₹2,072 | ₹2,033 | ₹1,880 | ₹1,790
रेजिस्टेंस लेवल: ₹2,250 | ₹2,315 | ₹2,417

अगर Nestle का स्टॉक ₹2,137 के ऊपर बना रहता है, तो यह ₹2,200-₹2,250 तक रिकवरी दिखा सकता है। लेकिन अगर यह ₹2,033 के सपोर्ट लेवल से नीचे चला गया, तो यह सीधे ₹1,880 और ₹1,790 तक लुढ़क सकता है। सबसे खराब स्थिति में यह ₹1,670 तक गिर सकता है।

लॉन्ग-टर्म चार्ट के हिसाब से, जब तक स्टॉक ₹2,417 के ऊपर नहीं जाता, तब तक इसमें मजबूती नहीं आएगी। यानी कि अगर आपको बड़ा फायदा चाहिए, तो इस शेयर को ₹2,417 के ऊपर जाते देखना जरूरी होगा।

First Published - January 29, 2025 | 1:35 PM IST

संबंधित पोस्ट