facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

₹200 प्रति शेयर Dividend पाने का मौका! फायदा उठाने का आज आखिरी चांस, कल Ex-Date पर रहेंगी ये 4 कंपनियां

Advertisement

Dividend Ex-date stocks: Page Industries, Odyssey Technologies, Zodiac-JRD-MKJ और Colab Platforms के शेयरों पर रहेगी नज़र

Last Updated- May 20, 2025 | 9:50 AM IST
Dividend Stocks

Ex-date stocks: Page Industries, Colab Platforms, Odyssey Technologies और Zodiac-JRD-MKJ के शेयर मंगलवार, 20 मई 2025 को बाजार में फोकस में रहेंगे क्योंकि ये सभी कंपनियां बुधवार, 21 मई को एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगी। एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदने वाले निवेशकों को ही डिविडेंड, राइट्स इश्यू या स्टॉक स्प्लिट का फायदा मिलेगा।

Page Industries: ₹200 का भारी डिविडेंड

गारमेंट्स और अपैरल्स बनाने वाली कंपनी Page Industries ने अपने शेयरहोल्डर्स को ₹200 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट बुधवार, 21 मई तय की गई है। यानी अगर कोई निवेशक 20 मई को या उससे पहले शेयर खरीदता है, तो उसे यह डिविडेंड मिलेगा।

Odyssey Technologies: ₹1 का डिविडेंड

सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स बनाने वाली Odyssey Technologies ने भी ₹1 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसका लाभ उठाने के लिए भी निवेशकों को 21 मई से पहले कंपनी के शेयर खरीदने होंगे।

Also Read: ₹2000 तक पहुंच सकता है दिग्गज Realty स्टॉक! FY25 में 531% का धमाकेदार मुनाफा, ICICI; Motilal Oswal और Nuvama ने दी ‘BUY’ रेटिंग

Zodiac-JRD-MKJ: राइट्स इश्यू का मौका

गहनों की निर्माता कंपनी Zodiac-JRD-MKJ ने ₹10 फेस वैल्यू के 57,98,443 शेयरों का राइट्स इश्यू जारी किया है। हर 100 शेयर पर 112 नए राइट्स शेयर का अधिकार मिलेगा। यह शेयर ₹40 प्रति शेयर की कीमत पर दिए जाएंगे, जिसमें ₹30 प्रीमियम शामिल है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी 21 मई रखी गई है।

Colab Platforms: स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

Colab Platforms ने अपने ₹2 फेस वैल्यू के एक शेयर को ₹1 फेस वैल्यू के दो शेयरों में बांटने (sub-division/split) की घोषणा की है। इसके लिए भी रिकॉर्ड डेट 21 मई तय की गई है। बता दें कि कंपनी इस समय BSE के Enhanced Surveillance Measure (ESM: Stage 2) के तहत है।

Also Read: Railway Company: Q4 2025 में मिलने वाला है बोनस और डिविडेंड! नतीजों की तारीख भी फिक्स

Dividend: एक्स-डेट का मतलब क्या होता है?

एक्स-डेट वह तारीख होती है जब कोई स्टॉक बिना डिविडेंड, राइट्स इश्यू या स्टॉक स्प्लिट के लाभ के ट्रेड करता है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई निवेशक एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदता है, तभी उसे उस कॉर्पोरेट ऐक्शन का फायदा मिलेगा। रिकॉर्ड डेट पर कंपनी यह तय करती है कि किसके पास शेयर हैं और कौन लाभ का हकदार है।

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 9:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement