facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर: HDFC AMC, Voda Idea, IDBI Bank, Bikaji, Axis, ICICI Bank

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:21 AM IST
Stocks to watch

रिजर्व बैंक मॉनिटर पॉलिसी कमिटी के फैसलों से पहले आज शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई। आज सुबह सेंसेक्स 11 अंक गिरकर 62615 के स्तर पर और निफ्टी 4 अंक फिसल कर 18638 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बाजार लाल निशान में कारोबर कर रहा है।

खबरों के लिहाज से आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर: HDFC AMC, Voda Idea, IDBI Bank, Bikaji, Axis, ICICI Bank

Vodafone Idea:

कर्ज में डूबी टेलीकॉम की फंडिंग को रोक दिया गया है क्योंकि सरकार इक्विटी कॉल में देरी कर रही है।

HDFC AMC:

कंपनी के प्रमोटर, abrdn Investment Management, कंपनी में अपनी पूरी 10.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच देंगे और हिस्सेदारी बेचने के बाद अबरबीन निवेश प्रबंधन एचडीएफसी कंपनी को-स्पॉन्सर नहीं रहेगा। अगस्त में, abrdn ने ओपेन मार्केट लेनदेन के माध्यम से HDFC AMC में 5.58 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,300 करोड़ रुपये से अधिक में बेच दी थी।

Adani Ports:

सरकार द्वारा सभी मांगे पूरी होने के बाद मछुआरों ने मंगलवार को अदाणी विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट परियोजना पर विरोध को खत्म कर दिया।

ICICI Bank, Axis Bank:

ICICI Bank गुरुवार को लॉन्ग टर्म बॉन्ड जारी कर 5,000 करोड़ रुपये तक जुटा सकता है। इसी तरह एक्सिस बैंक भी इंफ्रास्ट्रक्चर बांड जारी कर 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना कर रहा है।

Timken India:

बियरिंग निर्माता पिछले एक साल में 78 प्रतिशत के रिटर्न के साथ बाजार में बड़े आउट-परफॉर्मर्स में से एक रहा है। आगे चलकर नए प्लांट से कंपनी के रेवेन्यू, मार्जिन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

IIFL Securities, 5paisa Capital:

व्यवस्था की योजना के अनुसार, कंपनी के बोर्ड ने आईआईएफएल सिक्योरिटीज से 5पैसा में ऑनलाइन रिटेल ट्रेडिंग बिजनेस को ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है।

Dish TV:

एस्सेल समूह का हिस्सा डायरेक्ट-टू-होम प्लेयर डिश टीवी ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने बोर्ड में तीन नए इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किए हैं – सुनील कुमार गुप्ता, मदन मोहनलाल वर्मा और गौरव गुप्ता। यह सितंबर में संस्थापक-अध्यक्ष जवाहर गोयल के पद छोड़ने के बाद पहली बड़ी नियुक्ति है।

Stocks in F&O Ban:

GNFC, Indiabulls Housing Finance और PNB बैन पीरियड में

Advertisement
First Published - December 7, 2022 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement