facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: बाजार में लौटेगी तेजी? क्रूड में नरमी से उछले ग्लोबल मार्केट; ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज की लिस्टिंग आजजलवायु जोखिमों की सबसे ज्यादा मार छोटे मछुआरों और महिलाओं पर, आजीविका के सामने बढ़ा संकटविदेशी मेडिकल डिग्रीधारकों में सिर्फ 12.77 फीसदी पास, क्लीनिकल प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर सवालस्वरोजगार में पांच साल के अनुभव पर कमाई 3.8 फीसदी बढ़ी, नौकरी में 6.5 फीसदी : विश्व बैंकरॉयल एनफील्ड के 125 साल: भारतीयों के दिलों की ‘धक-धक’ की दुनिया भर में बढ़ी धमकभारत का ई-कॉमर्स बाजार 2030 तक 345 अरब डॉलर का होगा, क्विक कॉमर्स की बढ़ेगी हिस्सेदारीपरमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में थोरियम के इस्तेमाल को तत्काल प्राथमिकता दे भारत : अनिल काकोडकरAI स्किल्स की बढ़ी कीमत: अनुभव से ज्यादा हुनर पर मिल रही मोटी सैलरीत्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स की बंपर भर्ती, मीशो-अमेजन में 11.6 लाख रोजगारसहकारी बैंकों में बेहतर गवर्नेंस, तकनीक और मजबूत आंतरिक नियंत्रण पर आरबीआई का जोर

जेफरीज ने Paytm की रेटिंग बंद की, बताई ये वजह

Advertisement

Paytm rating India: Jefferies को आशंका है कि वित्त वर्ष 2025 के एबिटा अनुमान में 20 फीसदी का प्रभाव पड़ सकता है।

Last Updated- February 19, 2024 | 10:20 PM IST
Paytm

पेटीएम के शेयर में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में उछाल आई मगर ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस) के लिए कवरेज बंद कर दिया। ब्रोकरेज फर्म ने पहले फिनटेक कंपनी को ‘अंडरपरफॉर्म’ रेटिंग दी थी।

जेफरीज ने कहा, ‘प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभाव के मद्देनजर अब हमें वित्त वर्ष 2025 के आय अनुमान में सालाना आधार पर 28 फीसदी के गिरावट आने की आशंका दिख रही है। इससे पेटीएम के नकद खर्च में वृद्धि होने के आसार हैं। उपयोगकर्ताओं और व्यापारियों को बरकरार रखने और राजस्व एवं लागत नियंत्रण पर सकारात्मक एवं नकारात्मक जोखिम बरकरार हैं। मामले के निपटने तक हम कोई रेटिंग देना चाहेंगे।’

जेफरीज को आशंका है कि वित्त वर्ष 2025 के एबिटा अनुमान में 20 फीसदी का प्रभाव पड़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी एफएक्यू से कारोबार को बेच देने या हस्तांतरण का विकल्प खत्म हो जाता है और इससे पेटीएम के वॉलेट व्यवसाय को बंद करने का संकेत मिलता है।

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को उपयोगकर्ताओं के लिए विस्तृत एफएक्यू जारी किया था ताकि कंपनी के आगे के संचालन पर स्पष्टता मिल सके।

रिजर्व बैंक ने वॉलेट और फास्टटैग खातों के लेनदेन पर किसी तरह की राहत नहीं दी है मगर पेटीएम पेमेंट्स बैंक के उपयोग की समयसीमा को करीब 2 सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। जेफरीज ने कहा कि उसकी दो प्रमुख मुद्दों पर नियामकीय स्पष्टता पर नजर है।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement