facebookmetapixel
Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगी आत्मनिर्भर और मजबूत भारत की झलक‘मन की बात’ में बोले PM मोदी: भारतीय उत्पाद उच्च गुणवत्ता के प्रतीक बनें और उद्योग उत्कृष्टता अपनाएPadma Awards 2026: अ​भिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंदन, उदय कोटक समेत 131 को पद्म पुरस्कार दुनिया को शांति का संदेश दे रहा भारत, महिलाओं की भागीदारी को 2047 तक विकसित भारत की नींव: राष्ट्रपतिबच्चों की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित करने के लिए चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान जरूरी, लक्ष्य पूरे करने में होगा मददगार2026 में भारत की नजरें पांच अहम आर्थिक और वैश्विक घटनाओं पर टिकीं रहेंगीEditorial: बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत का गणराज्य और तेज आर्थिक सुधारों की राहडॉलर के दबदबे को चुनौती देती चीन की मुद्रा रणनीति, भारत के लिए छिपे हैं बड़े सबकपेंशन फंड को आधुनिक बनाने की पहल: NPS निवेश ढांचे में बदलाव की तैयारी, PFRDA ने बनाई समितिईंधन लागत पास-थ्रू और सुधारों से बदली तस्वीर, दशक भर बाद बिजली वितरण कंपनियां मुनाफे में लौटीं

ITC Hotels listing today: आईटीसी होटल्स का बाजार में डेब्यू, शेयर लिस्टिंग के बाद 5% कमजोर

ITC Hotels Listing: बुधवार सुबह 10:01 बजे, आईटीसी होटल्स का शेयर बीएसई पर 4.79% गिरावट के साथ ₹179 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था।

Last Updated- January 29, 2025 | 12:23 PM IST
ITC Hotel
प्रतीकात्मक तस्वीर

ITC Hotels listing: ITC Hotels के शेयर बुधवार, 29 जनवरी को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। बीएसई (BSE) पर इसकी लिस्टिंग 188 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जबकि एनएसई (NSE) पर शेयर 180 रुपये पर लिस्ट हुआ।

ITC ने अपने होटल बिजनेस को अलग कर ITC Hotels के रूप में एक नई कंपनी बनाई है। यह डिमर्जर (अलग होना) शेयरधारकों के लिए वैल्यू अनलॉक करने के मकसद से किया गया है। इससे पहले, 6 जनवरी 2025 को NSE और BSE ने ITC स्टॉक का प्राइस तय करने के लिए एक स्पेशल सेशन आयोजित किया था।

आईटीसी और आईटीसी होटल्स के डीमर्जर के बाद, शेयरधारकों को 1:10 के अनुपात में शेयर मिले हैं। यानी जिन निवेशकों के पास 6 जनवरी 2025 तक आईटीसी के 10 शेयर थे, उन्हें डीमर्जर के बाद आईटीसी होटल्स का 1 शेयर मिला है।

बुधवार सुबह 10:01 बजे, आईटीसी होटल्स का शेयर बीएसई पर 4.79% गिरावट के साथ ₹179 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, एनएसई पर यह ₹179.9 प्रति शेयर पर कारोबार करता दिखा।

जानिए कंपनी के बारे में-

ITC Hotels, भारत की सबसे बड़ी होटल कंपनियों में से एक है। अक्टूबर 2024 तक कंपनी के पास 140 होटल और लगभग 13,000 ऑपरेटिंग रूम थे। ITC Hotels की योजना 2030 तक अपने पोर्टफोलियो को 200+ होटल और 18,000+ रूम तक बढ़ाने की है।

कंपनी के कुल होटलों में से करीब 35% खुद ITC Hotels के स्वामित्व में हैं, जबकि बाकी होटल मैनेजमेंट और फ्रेंचाइज़ मॉडल के तहत संचालित किए जाते हैं। वित्त वर्ष 2024 (FY24) में, कंपनी के स्वामित्व वाले होटलों की एवरेज रूम रेंट (ARR) और राजस्व प्रति उपलब्ध रूम (RevPAR) में क्रमशः 20% और 18% की सालाना बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का औसत ऑक्यूपेंसी रेट (होटल भरने की दर) 69% रहा।

ITC Hotels की रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (RoCE) लगभग 20% है, जो इसकी मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है। कंपनी के पास पर्याप्त नकद भंडार (नेट कैश सरप्लस) है और इसकी बैलेंस शीट पर कर्ज लगभग न के बराबर है। यह मजबूत फाइनेंशियल पोजिशन कंपनी को आगे बढ़ने और विस्तार के नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद करेगी।

First Published - January 29, 2025 | 12:00 PM IST

संबंधित पोस्ट