facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

Railway company देने जा रही बड़ा तोहफा: शेयरधारकों को मिलेगा 50% डिविडेंड, जान लें रिकॉर्ड

Advertisement

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹2 के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 50% यानी ₹1 प्रति शेयर मिलेगा लाभांश; AGM के बाद 30 दिनों में होगा भुगतान

Last Updated- August 07, 2025 | 12:49 PM IST
IRCRC Net profit up 2% to ₹284 crore, revenue up 19% YoY; dividend declared IRCTC Q4 Results 2024: 2 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, रेवेन्यू में 19% का इजाफा; डिविडेंड का भी ऐलान

रेलवे से जुड़ी कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation Ltd) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर ₹1 का फाइनल डिविडेंड देगी। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि 28 मई 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹1 (यानी 50% डिविडेंड) देने की सिफारिश की गई है। यह डिविडेंड एजीएम (AGM) में मंजूरी मिलने के बाद दिया जाएगा।

रिकॉर्ड डेट और भुगतान

IRCTC ने बताया कि 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी इसी दिन तक जिन लोगों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी ने यह भी बताया है कि डिविडेंड का भुगतान एजीएम खत्म होने के 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही 22 अगस्त को ही कट-ऑफ डेट भी घोषित किया गया है, ताकि तय किया जा सके कि कौन-कौन से शेयरधारक AGM में हिस्सा लेने और वोट करने के पात्र होंगे।

यह भी पढ़ें: Power PSU Stock: Q1 में घाटा डबल, शेयर 5% टूटा; फिर भी ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग के साथ 40% तक अपसाइड के टारगेट

पहले भी मिला है डिविडेंड

इस साल की शुरुआत में कंपनी ने ₹3 का अंतरिम डिविडेंड भी दिया था। पिछले साल (2024) में IRCTC ने नवंबर में ₹4 का अंतरिम डिविडेंड और अगस्त में फाइनल डिविडेंड दिया था। साल 2023 में कंपनी ने नवंबर में ₹2.5 का अंतरिम डिविडेंड दिया था।

7 अगस्त को दोपहर को 12.26 बजे शेयर बीएसई पर 0.93% गिरावट के साथ ₹722.65 पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 12:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement