facebookmetapixel
Advertisement
BiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी

WeWork India को IPO के लिए SEBI से हरी झंडी, एम्बेसी ग्रुप की कंपनी बेचेगी 4.37 करोड़ शेयर

Advertisement

आईपीओ से मिलने वाली रकम कंपनी को नहीं मिलेगी ब​ल्कि ऑफर संबं​धित खर्च और संबंधित कर घटाने के बाद बेचने वाले शेयरधारकों को मिलेगी।

Last Updated- July 15, 2025 | 10:32 PM IST
Innovision IPO Listing
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बेंगलूरु ​के एम्बेसी ग्रुप के स्वामित्व वाली ऑफिस स्पेस प्रदाता वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट को आईपीओ लाने के लिए बाजार नियामक की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने फरवरी 2025 में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना डीआरएचपी जमा कराया था। सेबी ने पिछले सप्ताह इस आईपीओ को मंजूरी दी। 

आईपीओ में 4.37 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। आईपीओ से मिलने वाली रकम कंपनी को नहीं मिलेगी ब​ल्कि ऑफर संबं​धित खर्च और संबंधित कर घटाने के बाद बेचने वाले शेयरधारकों को मिलेगी। ओएफएस में एम्बेसी बिल्डकॉन एलएलपी (बेचने वाले प्रवर्तक शेयरधारक) 3.34 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी जबकि 1 एरियल वे टेनेंट लिमिटेड (बिक्री करने वाले निवेशक शेयरधारक) 1.02 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिकवाली करेंगे।

सितंबर 2024 तक कंपनी का शुद्ध कर्ज 529.43 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024 में परिचालन से     राजस्व 1,665.14 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2023 में 1,314.52 करोड़ रुपये था। कंपनी को वित्त वर्ष 2024 में 135.77 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जो वित्त वर्ष 2023 में 146.81 करोड़ रुपये ​था। 

वीवर्क इंडिया के कार्यालय बेंगलूरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, गुड़गांव, नोएडा, दिल्ली और चेन्नई में हैं। 30 जून, 2024 तक, ग्रेड ए संपत्तियों का उसके पोर्टफोलियो में लगभग 93 प्रतिशत हिस्सा था। उसके पोर्टफोलियो के 59 परिचालन केंद्रों में 94,440 डेस्क शामिल थे जिनका कुल पट्टा योग्य क्षेत्रफल 64.8 लाख वर्ग फुट था।

Advertisement
First Published - July 15, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement