facebookmetapixel
Advertisement
Airtel Q1 Results: एयरटेल का मुनाफा 37.3 फीसदी बढ़ा, 1.49 करोड़ नए ग्राहक जुड़ेNykaa Q1 Results: मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर ₹79.76 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी 29% की जोरदार बढ़तExplainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेटघर खरीदने वालों की चांदी! कीमतें 127% तक बढ़ीं, किराये से कमाई भी हुई ज्यादारिटायरमेंट प्लानिंग होगी आसान! PensionBazaar ने Corporate NPS के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्मJuniper Green Energy IPO Allotment: आज तय होगा शेयर अलॉटमेंट; जानें GMP, लिस्टिंग डेट और स्टेटस चेक करने का आसान तरीकाHDFC Bank का नया प्लान! वरिष्ठ नागरिकों को सेविंग्स अकाउंट पर ₹3.19 करोड़ का कवर, कई और बड़ी सुविधाएं भी

Vikran Engineering IPO अप्लाई करने के लिए खुला, प्राइस बैंड ₹92-₹97, GMP उछला; क्या करें सब्सक्राइब?

Advertisement

Vikran Engineering IPO: विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ का प्राइस बैंड 92 - 97 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 148 शेयर हैं।

Last Updated- August 26, 2025 | 9:48 AM IST
GSP Crop Science Share Price

Vikran Engineering IPO: इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी विक्रान इंजीनियरिंग का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) मंगलवार (26 अगस्त) को पब्लिक इश्यू के लिए खुल गया। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 92 से 97 रुपये का प्राइस बैंड रखा है। इश्यू प्राइस के अपर एंड पर कंपनी का टारगेट 772 करोड़ रुपये जुटाना है। आईपीओ में 721 करोड़ रुपये के वैल्यू वाले 7.43 करोड़ इक्विटी शेयर और 51 करोड़ रुपये के 53 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। राकेश अशोक मरखेडकर प्रमोटर सेलिंग शेयरधारक हैं।

कंपनी ने सोमवार (25 अगस्त) को एंकर निवेशकों से 232 करोड़ रुपये जुटा लिए। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, विक्रान इंजीनियरिंग ने 14 एंकर निवेशकों के एक समूह को 97 रुपये प्रति शेयर की दर से 2.38 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड, आईटीआई म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया, एलसी फ़ारोस मल्टी-स्ट्रैटेजी फंड, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी, सैमको म्यूचुअल फंड, 360 वन, आईएमएपी इंडिया और सोसाइटी जेनरल उन 14 निवेशकों में शामिल थे जिन्होंने एंकर बुक में भाग लिया था।

Vikran Engineering IPO GMP

बाजार की अनऑफिशियल गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, विक्रान इंजीनियरिंग के नॉन-लिस्टेड शेयर मंगलवार को ग्रे मार्केट में 118 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड से 21 रुपये या 21.65 प्रतिशत ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: 33% रिटर्न की संभावना! ऑटो सेक्टर में सॉफ्टवेयर डिमांड से इस IT Stock पर मोतीलाल की BUY रेटिंग

Vikran Engineering IPO: सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं?

Anand Rathi Research – लॉन्ग टर्म के लिए करें सब्सक्राइब

आनंद राठी के एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि विक्रान इंजीनियरिंग के पास 2,000 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2025 के राजस्व का 2 गुना) से ज़्यादा की मज़बूत ऑर्डर बुक है। इससे कंपनी को अगले दो वर्षों में ग्रोथ की संभावना दिखती है। सरकार के जल पुनर्चक्रण पर ज़ोर और बिजली के बुनियादी ढाँचे पर ज़ोर को देखते हुए, कंपनी भविष्य के टेंडरों का फ़ायदा उठाने की अच्छी स्थिति में है। आनंद राठी ने स्केलेबिलिटी, फाइनेंशियल मजबूती और क्षेत्रीय अनुकूल परिस्थितियों का हवाला देते हुए आईपीओ को ‘लॉन्ग टर्म सब्सक्राइब‘ की रेटिंग दी है।

Vikran Engineering IPO Details

विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ का प्राइस बैंड 92 – 97 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 148 शेयर हैं। निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 148 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके बाद की बोली भी 148 के मल्टिपल में ही होगी।

आईपीओ में निवेश के लिए रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹14,356 (ऊपरी प्राइस के अनुसार) लगाने होंगे। एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1,924 शेयरों के लिए अप्लाई कर सकता है। इसकी कुल राशि ₹1,86,628 होगी।

आईपीओ अप्लाई करने के लिए शुक्रवार (29 अगस्त) को बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार (1 सितंबर) को किया जा सकता है। विक्रान इंजीनियरिंग के शेयर बुधवार, 3 सितंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू का रजिस्ट्रार Bigshare Services है। IPO की लीड मैनेजर कंपनियां Pantomath Capital Advisors और Systematix Corporate Services हैं।

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement