facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

Senco Gold IPO: निवेश के लिए रहें तैयार, ज्वैलर रिटेलर का आज खुलेगा आईपीओ

Advertisement

Senco Gold का IPO 4 जुलाई को खुलेगा और 6 जुलाई को बंद हो जाएगा। इस इश्यू का प्राइस बैंड 301-307 रुपए है।

Last Updated- July 04, 2023 | 10:12 AM IST
IGI IPO

Senco Gold IPO: कोलकाता की ज्वैलरी रिटेलर कंपनी सेनको गोल्ड लिमिटेड (Senco Gold Limited) का आज यानी 4 जुलाई को आईपीओ खुल रहा है। जो निवेशक इस इश्यू में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए ये खबर काम की हो सकती है।

आइए, जानते हैं Senco Gold IPO के बारे में:

Senco Gold का IPO 4 जुलाई को खुलेगा और 6 जुलाई को बंद हो जाएगा। इस इश्यू का प्राइस बैंड 301-307 रुपए है। सेनको गोल्ड के इश्यू का लॉट साइज 47 शेयरों है। रिटेल निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए 14,899 रुपए लगाने होंगे। बता दें कि रिटेल निवेशक ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट खरीद सकते हैं जिसकी वैल्यू 1,93,687 होगी।

वहीं, कंपनी का एंकर बुक 3 जुलाई को खुला था। कंपनी ने एंकर बुक से कुल 121.49 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

जिन निवेशकों ने Senco Gold में निवेश किया है उनमें निप्पॉन लाइफ इंडिया, व्हाइटओक कैपिटल, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी,ज्यूपिटर इंडिया फंड, बंधन म्यूचुअल फंड, टेम्प्ल्टन इंडिया वैल्यू फंड, BNP पारिबा आर्बिट्राज-ODI, सोसाइटे जेनराली, अशोका व्हाइटओक, इमर्जिंग मार्केट्स ट्रस्ट, सुंदरम म्यूचुअल फंड और एलारा इंडिया ऑपर्च्यूनिटीज शामिल हैं।

बताते चलें कि कंपनी ने अपर प्राइस बैंड यानि 317 रुपए के हिसाब से 38.32 लाख इक्विटी शेयर का अलॉटमेंट किया है।
यह इश्यू 405 करोड़ रुपये का है। इसमें से 270 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है जबकि 135 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) है। ऑफर फॉर सेल से जुटाई गई पूरी राशि SAIF पार्टनर्स इंडिया IV के पास जाएगी। कंपनी फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से 196 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। कंपनी का कहना है कि शेष राशि जनरल कॉरपोरेट कामकाज के लिए जुटाई जा रही है।

क्या करती है Senco Gold?

सेनको गोल्ड का मुख्यालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। यह कंपनी पिछले पांच दशकों से अधिक समय से सोने, हीरे, चांदी और प्लैटिनम की ज्वैलरी बनाने और बेचने का काम करती है। इस कंपनी का बिजनेस 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 96 शहरों और कस्बों में 136 शोरूम है। कंपनी का लगभग 85 प्रतिशत रेवेन्यू गोल्ड ज्वैलरी से आता है। वहीं, लगभग 10 फीसदी राजस्व हीरे के आभूषणों से आता है।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement