facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

Rishabh Instruments IPO : निवेश के लिए हो जाएं तैयार, 30 अगस्त को खुलेगा कंपनी का आईपीओ

Advertisement

Rishabh Instruments ने घोषणा की कि उसका आरंभिक सार्वजनिक निर्गम अभिदान के लिए 30 अगस्त को खुलेगा और एक सितंबर को बंद होगा।

Last Updated- August 25, 2023 | 1:38 PM IST
Shadowfax Technologies IPO

Rishabh Instruments IPO : वैश्विक ऊर्जा दक्षता समाधान कंपनी ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (Rishabh Instruments Limited) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने 491 करोड़ रुपये की आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए प्रति शेयर 418-441 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।

जानें Rishabh Instruments IPO से जुड़ी जानकारी: 

कंपनी ने घोषणा की कि उसका आरंभिक सार्वजनिक निर्गम अभिदान के लिए 30 अगस्त को खुलेगा और एक सितंबर को बंद होगा।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) के अनुसार, आईपीओ में 75 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों और इसके प्रवर्तक समूह के शेयरधारकों तथा एक मौजूदा निवेशक द्वारा 94.3 लाख इक्विटी शेयर की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है।

कंपनी अपने आईपीओ के जरिए प्राइस बैंड के निचले और ऊपरी स्तर पर क्रमश: 469.10 करोड़ रुपये और 490.78 करोड़ रुपये जुटाएगी।

यह भी पढ़ें : Sahaj Fashions IPO: अगले मंगलवार तक का है समय, फैब्रिक बनाने वाली कंपनी का खुला आईपीओ

ओएफएस के तहत बिक्री करने वाले शेयरधारक कौन हैं?

ओएफएस के तहत, आशा नरेंद्र गोलिया (Asha Narendra Goliya) लगभग 15 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे, जबकि ऋषभ नरेंद्र गोलिया (Rishabh Narendra Goliya) 4 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे और 5.18 लाख शेयर नरेंद्र ऋषभ गोलिया (एचयूएफ) द्वारा बेचे जाएंगे। इस बीच, SACEF होल्डिंग्स II भी 70 लाख इक्विटी शेयरों की बोली लगाएगा।

आईपीओ की संरचना: 

आईपीओ का लगभग 50 प्रतिशत योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए और बाकी का 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।

यह भी पढ़ें : TATA Tech के IPO की तैयारी

आईपीओ का मकसद

59.50 करोड़ रुपये के नए इश्यू से जुटाए गए रुपये का उपयोग नासिक विनिर्माण सुविधा के विस्तार और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की लागत के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा।

Anchor investment

एंकर बुक आईपीओ के खुलने से एक दिन पहले 29 अगस्त को खुलेगी।

जानें कंपनी के बारे में

कंपनी इलेक्ट्रिकल ऑटोमेशन डिवाइस के डिजाइन, डेवलपिंग, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई में शामिल एक इंटीग्रेटेड प्लेयर है। कंपनी मीटरिंग, कंट्रोल और प्रोटेक्शन डिवाइस, पोर्टेबल टेस्ट और मापने के उपकरण और सोलर स्ट्रिंग इनवर्टर का काम करती है।

यह भी पढ़ें : Aeroflex Industries IPO: एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ को अंतिम दिन 97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 12:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement