facebookmetapixel
Advertisement
SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्स

PhysicsWallah को कोर्स की कीमतें बढ़वाने वाले निवेशक नहीं चाहिए, आईपीओ 11 नवंबर को खुलेगा

Advertisement

आईपीओ में 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 380 करोड़ रुपये तक के शेयरों का ओएफएस होगा

Last Updated- November 06, 2025 | 9:57 PM IST
PhysicsWallah IPO

एडटेक यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने अपने आईपीओ के लिए 103-109 रुपये का कीमत दायरा तय किया है। आईपीओ 11 नवंबर को खुलकर 13 नवंबर को बंद होगा। कंपनी का लक्ष्य 3,480 करोड़ रुपये जुटाना है। इसकी अधिकांश राशि का इस्तेमाल विस्तार और विकास में किया जाएगा। आईपीओ में 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 380 करोड़ रुपये तक के शेयरों का ओएफएस होगा।

फिजिक्सवाला के दोनों प्रमोटर अलख पांडेय और प्रतीक बूब ओएफएस के जरिए 190-190 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे। लेकिन कंपनी के निवेशकों में वेस्टब्रिज एआईएफ (6.40 प्रतिशत), हॉर्नबिल कैपिटल पार्टनर्स (4.41 प्रतिशत), जीएसवी वेंचर्स फंड (2.85 प्रतिशत), लाइटस्पीड ऑपर्चुनिटी फंड (1.79 प्रतिशत) और सेतु एआईएफ ट्रस्ट (1.39 प्रतिशत) शामिल हैं और वे कोई हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं।

पीडब्ल्यू भी गोपनीय प्री-फाइलिंग रूट के जरिये आईपीओ लाने वाली कंपनियों में शामिल हो गई है। 11 नवंबर को अपने आईपीओ से पहले फिजिक्सवाला के सह-संस्थापकों ने कहा कि कंपनी ने मुनाफे और उद्देश्य के बीच विभाजन की रेखा बरकरार रखी है। गुरुवार को प्री-आईपीओ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अलख पांडे और प्रतीक बूब ने कहा कि कुछ निवेशकों ने उनके प्रमुख पाठ्यक्रमों की कीमतें दोगुनी करने का सुझाव दिया था, लेकिन कंपनी ऐसे निवेशकों या प्रस्तावों पर विचार नहीं कर रही है।

सह-संस्थापक और पूर्णकालिक निदेशक बूब ने कहा, ‘हमने अपने प्रमुख बैचों की कीमतें किफायती रखी हैं क्योंकि हम सीखने की प्रक्रिया को बढ़ाना चाहते हैं और शिक्षा तक पहुंच में सुधार लाना चाहते हैं। हम कभी भी पाठ्यक्रमों की कीमत अचानक नहीं बढ़ाना चाहते थे। लेकिन इस यात्रा के दौरान कई बार निवेशकों ने हमसे कहा है कि राजस्व को दोगुना करने का सबसे आसान तरीका पाठ्यक्रमों की कीमतें दोगुनी करना है। हम इस प्रकार के निवेशकों को कभी तवज्जो नहीं देते।’

Advertisement
First Published - November 6, 2025 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement