facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Mangal Electrical IPO की बाजार में फीकी एंट्री, इश्यू प्राइस से नीचे लिस्टिंग; ₹558 पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

Mangal Electrical IPO: निवेशकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिलने और 10 गुना से जायदा सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए शुक्रवार (22 अगस्त) को बंद हो गया था।

Last Updated- August 28, 2025 | 10:22 AM IST
Gaudium IVF IPO

Mangal Electrical IPO: ट्रांसफार्मर कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज के शेयर अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के पूरा होने के बाद गुरुवार (28 अगस्त) को बाजार में लिस्ट हो गए। मंगल इलेक्ट्रिकल के शेयर बीएसई पर 558 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 561 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले 3 प्रति शेयर या 0.53 प्रतिशत की कम है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर 5 रुपये प्रति शेयर या 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 556 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए।

मंगल इलेक्ट्रिकल के आईपीओ (IPO) की लिस्टिंग काफी हद तक बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रही। ग्रे मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, लिस्ट होने से पहले मंगल इलेक्ट्रिकल के नॉन-लिस्टेड शेयर 3 रुपये प्रति शेयर की डिस्काउंट यानी इश्यू प्राइस से 0.53 प्रतिशत कम पर कारोबार कर रहे थे।

Mangal Electrical IPO Details

निवेशकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिलने और 10 गुना से जायदा सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए शुक्रवार (22 अगस्त) को बंद हो गया था। आईपीओ 20 अगस्त से 22 अगस्त तक सब्सक्राइब करने के लिए खुला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 49,91,105 शेयरों के मुकाबले 4,96,69,802 शेयरों के लिए सब्सक्रिप्शन मिला।

मंगल इलेक्ट्रिकल आईपीओ (Mangal Electrical IPO) एक बुक-बिल्ट इश्यू था। इसमें 71 लाख इक्विटी शेयरों का पूरी तरह से नया इश्यू शामिल था। जबकि ऑफर पर सेल (OFS) पर कुछ भी नहीं रखा गया है। मंगल इलेक्ट्रिकल ने प्रस्ताव का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 प्रतिशत से कम हिस्सा रिटेल निवेशकों और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) के लिए रिजर्व रखा गया था। मंगल इलेक्ट्रिकल का आईपीओ 533-561 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर तय किया गया था। इसका लॉट साइज़ 26 शेयरों का था।

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement