facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजीट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितStock Market Today: US-ईरान तनाव से बाजार पर संकट! GIFT Nifty 100+ अंक टूटा, आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?US-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछालनागपुर से आई बड़ी रिपोर्ट! ट्रक, होम लोन और कारोबार को लेकर सामने आई अच्छी खबरStocks To Watch Today: HCL Tech से Adani तक, आज इन 9 शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरस्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़िया

IPO: एजिलस डायग्नोस्टिक्स ने आईपीओ के लिए दाखिल किए दस्तावेज, 142.3 मिलियन शेयरों से जुटाएगी फंड

Advertisement

Fortis Healthcare की सब्सिडियरी ने ICICI Securities, एक्सिस कैपिटल और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट को IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त किया है।

Last Updated- September 30, 2023 | 4:56 PM IST
Quality Power IPO

एजिलस डायग्नोस्टिक्स (Agilus Diagnostics) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिए धन जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा कर दिया है। कंपनी की इस पेशकश में 142.3 मिलियन इक्विटी शेयर शामिल हैं और हर शेयरों की फेल वैल्यू 10 रुपये है।

मसौदा दस्तावेज (DRHP) के अनुसार, पहला सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित है। इसके तहत शेयर बेचने वालों में इंटरनैशनल फाइनैंस कॉर्प, एनवाईएलआईएम जैकब बाल्स इंडिया फंड-3 (NYLIM Jacob Ballas India Fund III ) और रिसर्जेंस पीई इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (Resurgence PE Investments) हैं। IPO पूरी तरह OFS होने के कारण इससे मिली राशि मौजूदा शेयरधारकों तक ही रहेगी।

OFS में इंटरनैशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन से 2,985,075 इक्विटी शेयर, NYLIM Jacob Ballas India Fund III से 7,462,700 इक्विटी शेयर और Resurgence PE Investments से 3,786,189 इक्विटी शेयर शामिल हैं।

कंपनी ने ICICI Securities, एक्सिस कैपिटल और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट को IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है।

क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व में SRL Diagnostics के नाम से प्रसिद्ध एजिलस डायग्नोस्टिक्स जांचशालाओं की संख्या के मामले में देश के सबसे बड़ी डायग्नोस्टिक्स सेवा प्रदाताओं में से एक है और कारोबार के मामले में दूसरी सबसे बड़ी डायग्नोस्टिक्स कंपनी है। यह Fortis Healthcare की सब्सिडियरी कंपनी भी है।

कंपनी मध्य पूर्व, सब-सहारा अफ्रीका, स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल और क्षेत्रीय सहयोग के लिए दक्षिण एशियाई संघ सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करती है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, एगिलस डायग्नोस्टिक्स ने लगभग 39.07 मिलियन परीक्षण किए और भारत और विदेश दोनों में लगभग 16.62 मिलियन रोगियों को सेवा प्रदान की।

Advertisement
First Published - September 30, 2023 | 4:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement