facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

Enfuse Solutions IPO: मजबूत लिस्टिंग के बाद लुढ़के शेयर, लगा लोअर सर्किट

Advertisement

Enfuse Solutions IPO: कंपनी का शेयर 115 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो कि इसके अपर प्राइस बैंड 96 रुपये प्रति शेयर से 19.8 प्रतिशत ज्यादा है।

Last Updated- March 22, 2024 | 2:21 PM IST
Sri Lotus Developers IPO
Representative Image

Enfuse Solutions IPO: इंटीग्रेटेड डिजिटल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी एनफ्यूज सॉल्यूशंस (Enfuse Solutions) के शेयरों की आज यानी 22 मार्च को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हो गई है। शुरुआत में कंपनी के शेयरों की मजबूत लिस्टिंग हुई।
थोड़ी देर में लुढ़के शेयर

कंपनी का शेयर 115 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो कि इसके अपर प्राइस बैंड 96 रुपये प्रति शेयर से 19.8 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, थोड़ी देर में Enfuse Solutions का शेयर 5 फीसदी फिसल गया और 109.25 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया।

यह भी पढ़ें: KP Green Engineering IPO: आईपीओ की बाजार में शानदार लिस्टिंग, निवेशक हुए मालामाल

कब खुला था आईपीओ?

Enfuse Solutions का IPO 15 मार्च से लेकर 19 मार्च तक खुला रहा था। इश्यू में 23.38 लाख नए शेयर जारी किए गए।

कितना हुआ सब्सक्राइब?

कंपनी का आईपीओ 357.31 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्सा 99.97 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 248.42 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 953.22 गुना सब्सक्राइब हुआ।

क्या है प्राइस बैंड?

Enfuse Solutions के आईपीओ का प्राइस बैंड 91-96 रुपये प्रति शेयर तय हुआ।

आईपीओ साइज

Enfuse Solutions आईपीओ के लॉट साइज में 1,200 शेयर हैं और निवेशक न्यूनतम 1,200 शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹22.44 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें ₹10 के फेस वैल्यू के साथ 23,37,600 इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है।

यह भी पढ़ें: Polymatech IPO : जल्द आ सकता है भारत की पहली ऑप्टो-सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी का आईपीओ, जानें क्या होगा इश्यू साइज

क्या करती है कंपनी?

Enfuse Solutions डेटा प्रबंधन और एनालिटिक्स, ई-कॉमर्स, डिजिटल सेवाओं, मशीन लर्निंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे कई क्षेत्रों में इंटीग्रेटेड डिजिटल सॉल्यूशंस प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - March 22, 2024 | 2:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement