facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएंiPhone के ग्लोबल उत्पादन का 30% भारत में होने की संभावना, Apple की रणनीति में बदलाव की उम्मीद नहींस्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेज

Innova Captab Share: इनोवा कैपटैब ने निवेशकों को किया निराश, मात्र 1.81% प्रीमियम के साथ 456.10 रुपये पर हुआ लिस्ट

Advertisement

Innova Captab का शेयर भले ही शेयर बाजार में सुस्ती के साथ लिस्ट हुआ है लेकिन इसके आईपीओ को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।

Last Updated- December 29, 2023 | 1:03 PM IST
Stocks to watch today

Innova Captab Share listing: इनोवा कैपटैब की शेयर बाजार में शुक्रवार यानी 29 दिसंबर को ठंडी शुरुआत हुई। इनोवा कैपटैब का शेयर बीएसई पर 456.10 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो कंपनी के आईपीओ प्राइस बैंड 448.00 रुपये की तुलना में केवल 1.81 प्रतिशत ज्यादा है।

वहीं, NSE पर इनोवा कैपटैब (Innova Captab) का शेयर केवल 1 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 452.10 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ।

इनोवा कैपटैब ने बाजार से 570 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 21 दिसंबर को अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) पेश किया था। इनोवा कैपटैब आईपीओ के लिए बोली 26 दिसंबर को बंद हुई और आईपीओ अलॉटमेंट को 27 दिसंबर को अंतिम रूप दिया गया। इनोवा कैपटैब आईपीओ लिस्टिंग की तारीख 29 दिसंबर यानी आज तय की गई थी।

कंपनी के IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

इनोवा कैपटैब का शेयर भले ही शेयर बाजार में सुस्ती के साथ लिस्ट हुआ है लेकिन इसके आईपीओ को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और इसे 55.26 सब्सक्राइब किया गया था।

इनोवा कैपटैब की रिटेल श्रेणी को 17.15 गुना, Qualified Institutional Buyers’ (QIB) श्रेणी को 116.73 गुना और Non-Institutional Investors’ (NII) श्रेणी को 64.95 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

इनोवा कैपटैब के आईपीओ के तहत 71 लाख शेयरों के ताजा शेयरों की पेशकश की गई थी और 56 लाख ऑफर फॉर सेल के तहत पेश किये गए थे। आईपीओ का प्राइस बैंड 426 से 448 रिपाये प्रति शेयर तय किया गया था और लॉट साइज 33 शेयर का था।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल ?

कंपनी नए इश्यू से मिलने वाली नेट इनकम का इस्तेमाल पुनर्भुगतान और कुछ बकाया ऋणों, सहायक यूएमएल में निवेश, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के वित्तपोषण के लिए करेगी।

क्या करती है Innova Captab ?

इनोवा कैपटैब भारत में एक फार्मास्युटिकल कंपनी है और इसकी रिसर्च एवं डेवेलपमेंट के साथ विनिर्माण, दवा वितरण और विपणन और एक्सपोर्ट समेत फार्मास्यूटिकल्स वेल्यू चेन में उपस्थिति है।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 10:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement