facebookmetapixel
27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद

बीएसई सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन 384 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी नए शिखर पर बंद हुआ।

Last Updated- September 23, 2024 | 10:54 PM IST
Market Outlook

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भी तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन 384 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी नए शिखर पर बंद हुआ।

कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों के बेहतर पूंजी प्रवाह और एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख से घरेलू बाजार बढ़त में रहे। बीएसई सेंसेक्स 384.30 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 84,928.61 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 436.22 अंक उछलकर रिकॉर्ड 84,980.53 अंक पर पहुंच गया था।

एनएसई निफ्टी भी 148.10 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 25,939.05 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 165.05 अंक चढ़कर 25,956 अंक पर पहुंच गया था।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 3.29 फीसदी की बढ़त रही। एसबीआई, भारती एयरटेल, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील भी बढ़त में रहे।

First Published - September 23, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट