facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

‘SEBI में पारद​र्शिता बढ़ाने पर जोर’, बोले चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय- हितों के टकराव के बारे में जनता को बताना जरूरी

Advertisement

बाजार नियामक का कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में पांडेय ने सभी हितधारकों के लिए विश्वास और पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया।

Last Updated- March 07, 2025 | 10:53 PM IST
SEBI Chairman Tuhin Kanta Pandey

पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नए चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने एक ऐसी व्यवस्था लेकर आने का आज वादा किया जिसमें सेबी बोर्ड के सदस्यों के लिए हितों के टकराव के बारे में जनता को बताना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने और बाजार में विश्वास कायम करने के लिए नियामक जल्द ही अपने बोर्ड के ‘हितों के टकराव’ के बारे में सार्वजनिक खुलासा करेगा। 

बाजार नियामक का कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में पांडेय ने सभी हितधारकों के लिए विश्वास और पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया। सेबी की पूर्व चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच कथित तौर पर विदेशी फंडों में हिस्सेदारी और एक सलाहकार फर्म में हिस्सेदारी रखने के आरोप में जांच के घेरे में आई थीं, जिससे सेबी की निष्पक्षता पर सवाल उठे थे। मनीकंट्रोल के एक कार्यक्रम में पांडेय ने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि भरोसा और पारदर्शिता सेबी में भी होनी चाहिए।’

हालांकि सेबी की वेबसाइट पर जो भाषण की प्रति अपलोड की गई है उसमें ये टिप्पणियां शामिल नहीं हैं। सेबी की कार्यशैली में बदलाव का संकेत देते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ने कहा, ‘बड़े सुधारों के लिए कुछ बहुत बड़ा करने की जरूरत नहीं है। कई बार छोटे-छोटे सुधार भी अधिक प्रभावी होते हैं। सेबी उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए बड़े और छोटे दोनों तरह के सुधारों का सही इस्तेमाल करेगा।’

Advertisement
First Published - March 7, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement