facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

सरकारी Telecom Stock एक दिन में 14% चढ़ा, जानिए किस खबर से आया जबरदस्त उछाल

Advertisement

MTNL का कुल मार्केट कैप 3,065 करोड़ रुपये है और यह BSE SmallCap श्रेणी में आता है।

Last Updated- March 13, 2025 | 10:07 AM IST
MTNL

13 मार्च 2025 को सरकारी टेलीकॉम कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। स्टॉक 13.72% तक चढ़कर 49.29 रुपये के हाई पर पहुंच गया।

MTNL के शेयर क्यों बढ़े?

MTNL और BSNL ने 2019 से अब तक 12,984.86 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह कमाई जमीन, इमारतों, टावर और फाइबर के मोनेटाइजेशन (बिक्री) से हुई है। इस जानकारी को सरकार ने बुधवार को संसद में साझा किया। लोकसभा में संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्र शेखर ने बताया कि जनवरी 2025 तक MTNL ने 2,134.61 करोड़ रुपये और BSNL ने 2,387.82 करोड़ रुपये की संपत्ति बेची है।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि MTNL और BSNL सिर्फ उन्हीं संपत्तियों को बेच रहे हैं जो उनके संचालन के लिए जरूरी नहीं हैं और जिनकी ट्रांसफर की कानूनी अनुमति है। इसके अलावा, BSNL ने 8,204.18 करोड़ रुपये और MTNL ने 258.25 करोड़ रुपये टावर और फाइबर संपत्तियों की बिक्री से कमाए हैं। सरकार ने कहा कि यह संपत्ति मोनेटाइजेशन नीति के तहत हो रहा है और इसका असर सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) पर निगरानी में रखा गया है।

MTNL के बारे में

महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी है, जिसे अप्रैल 1986 में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य दिल्ली और मुंबई में दूरसंचार सेवाओं को सुधारना, नेटवर्क का विस्तार करना और किफायती टेलीकॉम सेवाएं प्रदान करना था। MTNL ने देश की दूरसंचार प्रणाली को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंपनी फिक्स्ड-लाइन और मोबाइल सेवाएं भी देती है और BSNL की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (subsidiary) है।

1997 में MTNL को ‘नवरत्न’ कंपनी का दर्जा मिला था। इसके अलावा, MTNL की सेवाएं मॉरीशस और नेपाल तक फैली हुई हैं। मॉरीशस में इसकी सहायक कंपनी Mahanagar Telephone Mauritius Limited (MTML) काम कर रही है, जबकि नेपाल में United Telecom Limited (UTL) इसका संयुक्त उद्यम (joint venture) है। MTNL ने हाल ही में 5G नेटवर्क का परीक्षण भी किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कंपनी तकनीकी प्रगति में आगे बढ़ रही है।

MTNL का मार्केट कैप और स्टॉक अपडेट

MTNL का कुल मार्केट कैप 3,065 करोड़ रुपये है और यह BSE SmallCap श्रेणी में आता है। सुबह 9:25 बजे, MTNL का शेयर 12.30% बढ़कर 48.67 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जबकि BSE सेंसेक्स 0.11% की मामूली बढ़त के साथ 74,109.20 पर था।

 

Advertisement
First Published - March 13, 2025 | 10:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement