facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?

सरकारी कंपनियों को मिलती रहेगी पब्लिक शेयरहोल्डिंग नॉर्म से छूट

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 1:01 PM IST
PSU
Illustration: Ajay Mohanty

लिस्टेड सरकारी कंपनियों  (PSUs) के लिए कम से कम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियमों में सरकार ने छूट को जारी रखने का फैसला किया है। कोई पब्लिक सेक्टर की कंपनी अगर अभी इस छूट का लाभ उठा रही है तो छूट उसके निजीकरण के बाद भी जारी रहेगी।

सोमवार देर रात एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि लिस्टेड पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (minimum public shareholding) मानदंड से एक निश्चित अवधि के लिए छूट मिलती रहेगी। नियमों के अनुसार लिस्टेड (सूचीबद्ध)  कंपनियों को न्यूनतम 25 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता बनाए रखने की आवश्यकता होती है।

अधिसूचना में कहा गया है कि MPS मानदंड से छूट एक “खास अवधि” के लिए मान्य होगी, भले ही छूट दिए जाने के बाद कंपनी के स्वामित्व या नियंत्रण में बदलाव हो।

भारत का पूंजी बाजार नियामक(सेबी) कई सालों से लिस्टेड सरकारी कंपनियों  को MPS मानदंड से छूट दे रहा है।

लेकिन निजीकरण की स्थिति में सरकारी कंपनियों के लिए उस छूट का विस्तार करने से निवेशकों को सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने के लिए मनाना पड़ सकता है।

अभी तक, सरकार के निजीकरण अभियान ने उतनी गति नहीं पकड़ी है जितनी उम्मीद की गई थी। पिछले महीने, सेबी ने कहा कि यह उन मामलों में लिस्टिंग दायित्वों में ढील दी जाएगी, जहां केंद्र सरकार निजी खरीदार को अपनी बहुमत हिस्सेदारी बेचती है।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement