Fractal Analytics IPO: फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए सोमवार (9 फरवरी) को खुल जाएगा। कंपनी ने अपने आईएपीओ के लिए प्राइस बैंड फाइनल कर दिया है। इसे 857 से 900 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी ने आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 2,833.90 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इश्यू के तहत 1,023.50 करोड़ रुपये के 1.14 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, 1,810.40 करोड़ रुपये तक के 2.01 करोड़ शेयरों को ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत पेश किया जाएगा।
फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ निवेश के लिए सोमवार, 9 फरवरी को खुलेगा और बुधवार, 11 फरवरी को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार, 6 फरवरी को किया जाएगा। आईपीओ का एक लॉट 16 शेयर हैं। यानी निवेशल कम से कम 16 या इसके मल्टिपल में बोली लगा सकते हैं।
कंपनी ने पब्लिक इश्यू के कम से कम 75 प्रतिशत शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनक निवेशकों (QIB) के लिए रिजर्व रखे हैं। 15 प्रतिशत तक हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के लिए और 10 प्रतिशत तक रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है। इसके अलावा, कर्मचारियों के लिए 60 करोड़ रुपये के शेयर आरक्षित किए गए हैं।
फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ 2,834 करोड़ रुपये का है। इसमें 1,023.5 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि 1,810.4 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे। कंपनी ने आईपीओ का आकार घटाकर 2,833.9 करोड़ रुपये कर दिया है। यह पहले तय किए गए 4,900 करोड़ रुपये से करीब 42 प्रतिशत कम है।
कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का एक हिस्सा अपनी सब्सिडियरी को देगी, ताकि उसका कुछ कर्ज चुकाया जा सके। इसके अलावा, कुछ पैसा लैपटॉप खरीदने, नया ऑफिस स्पेस लेने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सेल्स और मार्केटिंग में निवेश किया जाएगा। कंपनी कुछ अधिग्रहण (इनऑर्गेनिक एक्विजिशन) पर भी खर्च करने की योजना बना रही है।
यह भी पढ़ें: Aye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्स
इस आईपीओ के लिए कोटक कैपिटल, मॉर्गन स्टैनली इंडिया, एक्सिस कैपिटल और गोल्डमैन सैक्स बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। वहीं, एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार होगा।
ग्रे मार्केट में फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ के खुलने से पहले ही हलचल देखी जा रही है। फ्रैक्टल एनालिटिक्स के नॉन-लिस्टेड शेयर गुरुवार (5 फरवरी) को ग्रे मार्केट में 1005 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। यह इश्यू प्राइस के अपर एंड 900 रुपये से 105 रुपये या करीब 12% फीसदी ज्यादा है।
मार्च 2000 में शुरू हुई फ्रैक्टल एनालिटिक्स एक वैश्विक एंटरप्राइज एआई और एनालिटिक्स कंपनी है। यह बड़ी कंपनियों को बेहतर और समझदारी भरे फैसले लेने में मदद करती है। कंपनी को इस क्षेत्र में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। फ्रैक्टल अपनी गहरी तकनीकी समझ को उद्योग और कामकाज से जुड़े ज्ञान के साथ जोड़कर एआई समाधान तैयार करती है। 30 सितंबर 2025 तक, फ्रैक्टल की सेवाएं दो मुख्य हिस्सों में बंटी थीं।
Fractal.ai के तहत कंपनी एआई सर्विसेज और प्रोडक्ट्स देती है। यह अपनी एजेंटिक एआई प्लेटफॉर्म Cogentiq के जरिए काम करती है। इस प्लेटफॉर्म का मकसद प्रोडक्ट डेवलपमेंट को आसान बनाना है। इसमें एक साथ जुड़े टूल्स, गवर्नेंस, लो-कोड सुविधाएं और सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं।