facebookmetapixel
Advertisement
Market Strategy: मानसून सुधरा, अब कौन से शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई? एक्सपर्ट ने बताए टॉप सेक्टरUnion Bank पर अब क्या करें निवेशक? Q1 रिजल्ट के बाद 5 ब्रोकरेज ने बताया आगे का रास्ताPaytm: पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी, 20 जुलाई को फैसला; ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दी BUY की सलाहBUY, ADD या REDUCE? Q1 के बाद ICICI Prudential Life और ICICI Lombard पर क्या बोले ब्रोकरेजSouth Indian Bank Q1 Results: जून तिमाही में 17% बढ़ा मुनाफा, NII में 23% की छलांग; NPA घटाकिरायेदारों के ₹1.26 लाख करोड़ सिक्योरिटी डिपॉजिट में फंसे, नोब्रोकर की रिपोर्ट में Gen Z पर बड़ा खुलासाWest Asia संकट का असर: 2026 की दूसरी तिमाही में घटी इंडस्ट्रियल व वेयरहाउसिंग डिमांडNSE लाया नया डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट, 12 अगस्त से Nifty India FPI 150 Index पर होगी ट्रेडिंगQ1 रिजल्ट के बाद HDFC ग्रुप के ये 2 शेयर बने ब्रोकरेज के फेवरेट, 44% तक अपसाइड का अनुमानSEBI ने जून में सुलझाई 5,000 से ज्यादा शिकायतें, SCORES 2.0 सिस्टम से निवेशकों को बड़ी राहत

देसी ऋण बाजार से हाथ खींचने लगे FPI, भारतीय बॉन्ड बाजार के लिए चुनौतीपूर्ण शुरुआत

Advertisement

दिसंबर में विदेशी निवेशकों ने फुल्ली एक्सेसेबल रूट (एफएआर) के तहत रखी गई 7,080 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदीं।

Last Updated- January 10, 2025 | 10:13 PM IST
Bond Market

लगातार दो महीने तक शुद्ध बिकवाल बने रहने के बाद दिसंबर में भारत के ऋण बाजार में लौटने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जनवरी में एक बार फिर निकासी शुरू कर दी है क्योंकि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और भारत के सरकारी बॉन्ड यील्ड के बीच अंतर कम हो गया है। बाजार के भागीदारों ने यह जानकारी दी।

उनका कहना है कि कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही भारतीय बॉन्ड और इक्विटी बाजारों के लिए अहम चुनौती पेश कर रही है क्योंकि 10 वर्षीय अमेरिकी बॉन्ड और 10 वर्षीय बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड यील्ड का अंतर जनवरी में अब तक 13 आधार अंक कम हो गया है। अगले 2-3 महीने इंडेक्स संबंधी समायोजन के चलते होने वाले निवेश के अलावा खास तौर से पूंजी आकर्षित करने को लेकर मुश्किल भरे होंगे।

क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में विदेशी निवेशकों ने फुल्ली एक्सेसेबल रूट (एफएआर) के तहत रखी गई 7,080 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदीं। इस बीच, उन्होंने जनवरी में अब तक 3,409 करोड़ रुपये की एफएआर प्रतिभूतियां बेचीं। आरबीएल बैंक के ट्रेजरी प्रमुख अंशुल चांडक ने कहा कि कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही भारतीय बॉन्ड और इक्विटी बाजार के लिए काफी मुश्कलों वाली होने जा रही है। चूंकि अंतर घट गया है।

लिहाजा निवेश भी मुश्किल होगा। अगले दो-3 महीने निवेश आकर्षित करने के लिहाज से परेशानी वाले हो सकते हैं। अक्टूबर और नवंबर में विदेशी निवेशक एफएआर प्रतिभूतियों के शुद्ध बिकवाल रहे थे जिसकी वजह मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अनुमान से कम वृद्धि थी। उन्होंने नवंबर में शुद्ध रूप से करीब 5,187 करोड़ रुपये की एफएआर प्रतिभूतियां बेचीं।

ब्लूमबर्ग इंडेक्स सर्विसेज के इमर्जिंग मार्केट लोकर करेंसी गवर्नमेंट इंडेक्स से भारत 31 जनवरी, 2025 से जुड़ेगा। जेपी मॉर्गन सूचकांकों से भारत के सरकारी बॉन्डों का आधिकारिक जुड़ाव मौजूदा वित्त वर्ष में 28 जून से हुआ और अब तक एफएआर प्रतिभूतियों ने करीब 50,000 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हासिल किया है।

Advertisement
First Published - January 10, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement