facebookmetapixel
Advertisement
नोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारीनिप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ उम्मेन जून में सेवानिवृत्त होंगेजेएसडब्ल्यू मोटर्स ने दसॉ सिस्टम्स से किया करार, ईवी डिजाइन और उत्पादन को मिलेगी रफ्तारफेम-2 के बकाये अटके, ऑटो कंपनियां अब भी भुगतान के इंतजार मेंएलपीजी संकट में क्लबों का जुगाड़, लकड़ी के चूल्हे और इलेक्ट्रिक कुकिंग का सहारागैस पाइपलाइन विस्तार को रफ्तार, सरकार ने मंजूरी प्रक्रिया तेज कीदेश में एलपीजी सप्लाई की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं: सरकारStock Market Update: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 23100 के करीबStocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसन

मशहूर गेमिंग कंपनी ने किया 2:1 स्टॉक स्प्लिट और 1:1 बोनस इश्यू का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट की अपडेट

Advertisement

Nazara Technologies ने शेयरधारकों को डबल गिफ्ट देते हुए 2:1 स्टॉक स्प्लिट और 1:1 बोनस इश्यू का ऐलान किया है।

Last Updated- August 13, 2025 | 9:13 AM IST
Nazara Technologies Stock Split and Bonus Share

मशहूर गेमिंग कंपनी नज़ारा टेक्नोलॉजीज़ (Nazara Technologies) ने शेयरधारकों के लिए दो बड़े कॉरपोरेट ऐक्शन का ऐलान किया है- पहला स्टॉक स्प्लिट और दूसरा बोनस इश्यू। यह कंपनी का पहला स्टॉक स्प्लिट है, जबकि दूसरा बोनस इश्यू है। कंपनी का कारोबार मोबाइल गेम्स, ईस्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स मीडिया में फैला है और यह बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है।

क्या है Nazara Technologies के Stock Split का रेशियो

कंपनी ने हर ₹4 फेस वैल्यू वाले 1 शेयर को 2 हिस्सों में बांटने (2:1 स्प्लिट) का फैसला किया है। यानी स्प्लिट के बाद हर शेयर की फेस वैल्यू ₹2 हो जाएगी, और शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। स्प्लिट का मकसद आम तौर पर शेयर को ज़्यादा सुलभ बनाना और लिक्विडिटी बढ़ाना होता है।

Nazara Technologies Bonus Issue: 1 के बदले 1 शेयर

स्प्लिट के बाद कंपनी 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी। मतलब, स्प्लिट के बाद आपके पास जितने भी ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर होंगे, हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा। इससे आपके पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या फिर से दोगुनी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: स्पेशलिटी केमिकल्स कंपनी ने किया 2:1 स्टॉक स्प्लिट, 3:1 बोनस इश्यू का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट

Nazara Technologies की रिकॉर्ड डेट का अपडेट

कंपनी ने कहा है कि रिकॉर्ड डेट अलग से घोषित की जाएगी। यानी किस तारीख तक शेयर होल्ड करने वालों को यह लाभ मिलेगा, इसकी जानकारी कंपनी बाद में एक्सचेंज को देगी।

पहले भी मिला था बोनस

यह नज़ारा का दूसरा बोनस इश्यू है। इससे पहले भी कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे।

यह भी पढ़ें: मोतीलाल ओसवाल के टॉप 3 स्टॉक्स: ₹1,740 से ₹8,765 तक मुनाफे का मौका, खरीदारी की जोरदार सिफारिश

बड़े निवेशक की एग्ज़िट

फेमस निवेशक रेखा झुनझुनवाला पहले कंपनी में निवेशक थीं, लेकिन जून में उन्होंने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी। उन्होंने बीएसई पर 13 लाख और एनएसई पर 14 लाख शेयर बेचे।

मंगलवार (12 अगस्त) को बीएसई पर नज़ारा टेक्नोलॉजीज़ का शेयर ₹1,420.95 पर बंद हुआ, जो 1.51% की बढ़त है।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 9:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement