facebookmetapixel
Advertisement
मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार 5 साल में सबसे धीमी, अगस्त में PMI घटकर 52.8 पर आयासुभाष चंद्रा को NCLT से झटका, ₹6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान वाले आदेश पर लगी रोकबैंक जमकर दे रहे लोन: किस सेक्टर में सबसे तेज बढ़ रहा कर्ज?₹14999 लगाकर एक झटके में ₹6226 की कमाई! हाईटेक इंजीनियर्स की 42% प्रीमियम पर लिस्टिंगस्काईवेड एयर सर्विसेज ने किया निराश! 10% नीचे हुई लिस्टिंग; फिर 5% से ज्यादा उछला शेयरGMP ने दिया धोखा! सिंबायोटेक फार्मालैब की फीकी लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 1% नीचे खुला शेयरGold Silver Price Today: सोने में गिरावट, चांदी में तेजी; जानिए आज क्यों अलग-अलग चल रहे भावदेश की ग्रोथ का नया इंजन कौन: बैंकिंग, फैक्ट्री या आम आदमी?AI की भूख बढ़ी तो बिजली कौन देगा? डेटा सेंटर बूम से इन कंपनियों की चमक सकती है किस्मतStock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत, बैंक-आईटी शेयरों में दबाव; एशियन पेंट्स 2.7% चढ़ा

FirstCry और Unicommerce की धमाकेदार लिस्टिंग, शेयरों में जोरदार उछाल

Advertisement

दिलचस्प रूप से दोनों फर्म और ओला इलेक्ट्रिक भी (शुक्रवार को सूचीबद्ध) जापानी सॉफ्टबैंक समर्थित हैं जो नई पीढ़ी के तकनीकी क्षेत्र में अहम निवेशक है।

Last Updated- August 13, 2024 | 9:56 PM IST
Brokerages bullish on Waaree Energies IPO: GMP up 100%; should you bid? Waaree Energies के IPO पर ब्रोकरेज बुलिश, GMP 100% से ऊपर; दांव लगाएं या नहीं? एक्सपर्ट्स दे रहे सलाह…

शिशु उत्पाद ब्रांड फर्स्टक्राई की मूल कंपनी ब्रेनबीज सॉल्युशंस और यूनिकॉमर्स ई-सॉल्युशंस की मंगलवार को एक्सचेंजों पर मजबूत लिस्टिंग हुई। फर्स्टक्राई का शेयर 46 फीसदी उछला जिससे सुपम माहेश्वरी की अगुआई वाली फर्म का बाजार पूंजीकरण 35,214 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि कुणाल बहल की अगुआई वाली यूनिकॉमर्स का शेयर करीब-करीब दोगुना हो गया। यूनिकॉमर्स का शेयर 256 रुपये के उच्चस्तर को छूने के बाद 210 रुपये पर बंद हुआ जबकि इसका इश्यू प्राइस 108 रुपये था।

दिलचस्प रूप से दोनों फर्म और ओला इलेक्ट्रिक भी (शुक्रवार को सूचीबद्ध) जापानी सॉफ्टबैंक समर्थित हैं जो नई पीढ़ी के तकनीकी क्षेत्र में अहम निवेशक है। फर्स्टक्राई भी स्टार्टअप यूनिकॉर्न के क्लब में शामिल हो गई है।

फर्स्टक्राई की सूचीबद्धता के लिए आयोजित कार्यक्रम में एमऐंडएम के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने कहा कि स्टार्टअप मूल्यांकन सृजन में अव्वल हैं। वे जरूरी नहीं कि यहां साम्राज्य खड़ा करने के लिए हैं, वे वैल्यू सृजन के लिए हैं। फर्स्टक्राई का शेयर 465 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 678 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement