facebookmetapixel
Advertisement
शहर बनेंगे विकास का इंजन, 2050 तक 2.4 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरतSuzlon Energy का शेयर एक दिन में 10% टूटा, लेकिन फिर भी कंपनी भविष्य के लिए क्यों है निश्चिंत?RRP इलेक्ट्रॉनिक्स और ओर्विस सेमी मिलकर तैयार करेंगे स्वदेशी लो-लाइट इमेजिंग टेक्नोलॉजीBEL Share Price: नतीजों के बाद 4.5% टूटा शेयर, अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानें ब्रोकरेज की रायदेश के औद्योगिक उत्पादन में जोरदार उछाल, जून में IIP ग्रोथ रेट बढ़कर 7.3 प्रतिशत पर पहुंचीIndo-MIM IPO में लगाया है पैसा? आज आएगा अलॉटमेंट, BSE-NSE पर ऐसे करें स्टेटस चेकबार-बार ट्रेन से करते हैं सफर? इन 5 IRCTC  Credit Cards से टिकट बुकिंग पर मिलेंगे शानदार रिवॉर्ड्सदेश से बाहर अगर हुआ हादसा तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया साफInvesco के दो नए ETF लॉन्च, Sensex और Nifty Bank में निवेश का मौका; जानें किसके लिए हैं बेहतरDMart Share Price: स्टोर खोलने की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, शेयर में बड़ी गिरावट; अब क्या करें निवेशक?

3 साल में पैसा 7 गुना! अब 8:5 बोनस शेयर बांटेगी ये कंपनी, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Advertisement

DMR Hydroengineering ने शेयरधारकों को हर 5 शेयर पर 8 नए शेयर देने का ऐलान किया, रिकॉर्ड डेट 28 अगस्त 2025 तय।

Last Updated- August 23, 2025 | 8:36 AM IST
Nazara Technologies Stock Split and Bonus Share

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को कंसल्टेंसी सेवाएं देने वाली कंपनी DMR Hydroengineering & Infrastructures Ltd ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। कंपनी हाइड्रोपावर, डैम, रिन्यूएबल एनर्जी, टनल और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाएं देती है।

बोनस शेयर का ऐलान

कंपनी ने 14 जुलाई 2025 को बोनस शेयर देने की घोषणा की थी। इसके तहत हर 5 मौजूदा शेयर पर 8 नए शेयर मुफ्त में दिए जाएंगे। यानी बोनस इश्यू का अनुपात 8:5 तय किया गया है। कंपनी ने कहा कि यह बोनस इश्यू शेयरधारकों की मंजूरी और जरूरी नियामकीय अनुमतियों के बाद लागू होगा।

रिकॉर्ड डेट 28 अगस्त 2025

बोनस शेयर पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 28 अगस्त 2025 (गुरुवार) तय की गई है। यानी इस दिन तक जिन निवेशकों के पास DMR Hydroengineering के शेयर होंगे, वे इस बोनस के हकदार बनेंगे। 22 अगस्त 2025 तक कंपनी का मार्केट कैप ₹65.86 करोड़ रहा। फिलहाल यह स्टॉक SEBI के Enhanced Surveillance Measure (ESM: Stage 1) के अंतर्गत रखा गया है।

शेयर प्राइस में उछाल

शुक्रवार को कंपनी का शेयर ₹165.10 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से लगभग 4.99% ऊपर था। पिछले 52 हफ्तों में शेयर की कीमत ₹208.46 के उच्च स्तर और ₹109 के निचले स्तर के बीच रही है। बीते एक हफ्ते में शेयर ने 12% की बढ़त दी है। 3 महीने में 22% और 6 महीने में 10% की बढ़त दर्ज की गई है। लंबी अवधि में देखें तो 2 साल में यह शेयर 132% चढ़ा है, जबकि 3 साल में इसने करीब 636% का शानदार रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - August 23, 2025 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement