facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Demat Accounts: ब्रोकिंग उद्योग ने लगातार तीसरे महीने 40 लाख से ज्यादा जोड़े नए डीमैट खाते

पिछले तीन महीने में 1.312 करोड़ नए Demat Accounts खुले हैं और कुल खातों की संख्या 15 करोड़ के पास पहुंच गई है।

Last Updated- March 06, 2024 | 10:52 PM IST
Demat Account

Demat Accounts: भारतीय ब्रोकिंग उद्योग ने लगातार तीसरे महीने 40 लाख से ज्यादा नए डीमैट खाते जोड़े हैं। पिछले तीन महीने में 1.312 करोड़ नए डीमैट खाते खुले हैं और कुल खातों की संख्या 15 करोड़ के पास पहुंच गई है। नए निवेशकों के खातों से पता चलता है कि ज्यादा परिवार अब शेयरों में सीधे निवेश कर रहे हैं। पिछले हफ्ते एनएसई ने कहा था कि पहली बार उसके यूनिक निवेशकों की संख्या 9 करोड़ के पार चली गई और 1 करोड़ का नया जुड़ाव पिछले पांच महीने में हुआ है।

कोटक सिक्योरिटीज के सीईओ जयदीप हंसराज ने कहा, ‘अर्थव्यवस्था में वृद्धि के साथ लोग अपनी बचत को निवेश करने लगे हैं। यह निवेश म्युचुअल फंडों के पास एसआईपी खाते खोलकर या सीधे निवेश के जरिये हो रहा है। साथ ही बाजारों ने पिछले दो से ढाई महीने में बेहतर किया है, जिससे बाजार के प्रति नए निवेशक आकर्षित हो रहे हैं।’

इस साल अब तक निफ्टी 3 फीसदी ऊपर है, वहीं निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में क्रमश: 6,5 फीसदी और 5 फीसदी का इजाफा हुआ है। कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान निफ्टी मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमश: 46.5 फीसदी व 55.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी।

शेयरों की ट्रेडिंग व उन्हें इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखने के लिए डीमैट खाते की दरकार होती है। फरवरी में नए डीमैट खातों का जुड़ना इससे पिछले महीने से थोड़ा कम रहा लेकिन यह पिछले 12 महीने के औसत 28 लाख से 55 फीसदी ज्यादा है।

इक्विटी में व्यापक आधारित लाभ और मजबूत आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लगातार निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं। मिड और स्मॉलकैप सूचकांकों ने फरवरी में हालांकि मामूली नुकसान दर्ज किया।

First Published - March 6, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट