facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

Demat Account Nomination : निवेशकों के लिए राहत ! SEBI ने डीमैट अकाउंट के लिए नॉमिनेशन की डेडलाइन 6 महीने बढ़ाई

जिन खातों में नॉमिनेशन पर कोई अपडेट नहीं है, उन्हें 30 सितंबर के बाद ट्रेडिंग और डेबिट के लिए बंद कर दिया जाएगा।

Last Updated- March 28, 2023 | 1:43 PM IST
बाजार विशेषज्ञ संजीव भसीन की जांच कर रहा सेबी, SEBI is investigating market expert Sanjeev Bhasin
Shutter Stock

Demat Account Nominee Deadline: नए वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले ही बाजार नियामक SEBI की तरफ से निवेशकों के लिए राहत की खबर है। SEBI ने डीमैट अकाउंट नॉमिनेशन की समयसीमा को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। SEBI की तरफ से जारी सर्कुलर के मुताबिक, डीमैट खातों का नॉमिनेशन अब 30 सितंबर 2023 तक कराया जा सकेगा। पहले यह समयसीमा 31 मार्च 2023 थी।

जल्द करें नॉमिनेशन नहीं तो ट्रेडिंग और डेबिट के लिए बंद हो जाएगा डीमैट अकाउंट

बाजार नियामक SEBI ने कहा कि यह निर्णय हितधारकों से प्राप्त रिप्रजेंटेशन और उन ट्रेडिंग और डीमैट खातों के आकलन के आधार पर लिया गया है जिनमें नॉमिनेशन को अपडेट नहीं किया गया है। इसके साथ ही SEBI ने कहा कि जिन खातों में नॉमिनेशन पर कोई अपडेट नहीं है, उन्हें 30 सितंबर के बाद ट्रेडिंग और डेबिट के लिए बंद कर दिया जाएगा। निवेशकों के पास नॉमिनेशन से बाहर निकलने का विकल्प भी है।

स्टॉक ब्रोकरों को ईमेल और मैसेज के माध्यम से पाक्षिक आधार पर नॉमिनेशन को अपडेट करने के लिए अपने ग्राहकों को एक मैसेज भेजने के लिए कहा गया है।

फॉलो करें ये स्टेप और ऑनलाइन कराएं नॉमिनेशन

  • डीमैट अकाउंट नॉमिनेशन के लिए आपको सबसे पहले अपने डीमैट अकांउट में लॉग-इन करना है।
  • इसके बाद जो वेबपेज खुलेगा, उसमें आपको ‘My nominees’ सेक्‍शन में जाना है।
  • इसके बाद आप ‘Add nominees’ या ‘opt-out’ का विकल्प चुन सकते हैं।
  • अब नॉमिनी की डीटेल भरें और ID-Proof अपलोड करें।
  • इसके बाद आपको ‘प्रतिशत’ में नॉमिनी का हिस्सा दर्ज करना है।
  • लास्ट स्टेप में आपको डॉक्यूमेंट पर ई-साइन करना है।

ध्यान रहें कि यह सारी प्रक्रिया आधार ओटीपी के माध्यम से पूरी होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और 24-48 घंटों के अंदर यह प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

First Published - March 28, 2023 | 1:43 PM IST

संबंधित पोस्ट