facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

FMCG में सुस्ती के चलते Dabur ने किया बड़ा एलान

Advertisement

कंपनी ने एफएमसीजी क्षेत्र में सुस्ती और भू-राजनीतिक परिदृश्य में अस्थिरता को देखते हुए यह फैसला किया है।

Last Updated- February 04, 2025 | 11:06 PM IST
Dabur

रोजमर्रा की जरूरत का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनी डाबर ने अपने रणनीतिक समीक्षा चक्र की अवधि चार साल से घटाकर तीन साल कर दी है। कंपनी ने एफएमसीजी क्षेत्र में सुस्ती और भू-राजनीतिक परिदृश्य में अस्थिरता को देखते हुए यह फैसला किया है।

डाबर के मुख्य कार्य अधिकारी मोहित मल्होत्रा ने तिमाही नतीजों पर विश्लेषकों के साथ चर्चा में कहा कि अगले तीन वर्षों के लिए अपनी रणनीतियों को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने परामर्श फर्म मैकिंजी ऐंड कंपनी को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘यह कवायद पहले ही शुरू हो चुकी है और हम इसे वित्त वर्ष के अंत तक पूरा करने की योजना बना रहे हैं। इससे हम उभरते कारोबारी अवसरों का लाभ उठा सकेंगे और भविष्य के रुझानों को तेजी से अपना सकेंगे।’

डाबर चार-वर्षीय दूरदृष्टि योजनाओं के हिसाब से चलती रही है और वह इस समय अपने सातवें दूरदृष्टि चक्र से गुजर रही है। उन्होंने कहा, ‘पहले हम चार साल के दूरदृष्टि चक्र का अनुसरण करते थे। लेकिन हमें लगता है कि अस्थिर और प्रतिकूल व्यापक आर्थिक माहौल एवं एफएमसीजी क्षेत्र के बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं करने की वजह से हमें किसी बाहरी सलाहकार से अपनी रणनीतियों के सत्यापन की जरूरत है।’

मल्होत्रा ने कहा कि दूरदृष्टि अवधि को चार साल से घटाकर तीन साल करने से सटीक रणनीतियों को तैयार किया जा सकता है, उन्हें ठीक किया जा सकता है, संशोधित किया जा सकता है और जल्दी से पुनर्गणना की जा सकती है।

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 11:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement