facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

Closing Bell: लगातार तीसरे दिन बढ़त में रहा शेयर बाजार, Sensex 85 अंक मजबूत, Nifty 18,750 के पार

Advertisement

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Last Updated- June 14, 2023 | 4:01 PM IST
Futures and Option Trading

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 85 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 40 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,755.90 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 85.35 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 63,228.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,274.03 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 63,013.51 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 39.75 अंक यानी 0.21 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,755.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,769.70 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,690.00 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, रिलायंस और अल्ट्राटेक सीमेंट सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टाटा स्टील के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.39 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनैंस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान बजाज फाइनैंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.99 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement