facebookmetapixel
AMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार

Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी जारी, Sensex 123 अंक मजबूत हुआ, Nifty 18,600 के पार

Last Updated- May 30, 2023 | 4:04 PM IST
Share Market

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रत रुझानों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार 100 से अधिक अंकों की तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 123 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 35 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,633.85 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 122.75 अंक यानी 0.20 फीसदी मजबूत होकर 62,969.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,036.12 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,737.40 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 35.20 अंक यानी 0.19 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 18,633.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,662.45 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,575.50 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। ITC, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, बजाज फाइनैंस और एक्सिस बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा ITC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.31 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 11 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया और लार्सन एंड टूब्रो सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टेक महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.24 फीसदी तक गिर गए।

First Published - May 30, 2023 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट