facebookmetapixel
Advertisement
Anti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खातें में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेत

Closing Bell: Sensex 165 अंक चढ़कर 73,342 पर बंद, Nifty कमोबेश स्थिर

Advertisement

Stock Market: सेंसेक्स के 30 शेयरों में मारुति, इंफोसिस और भारती एयरटेल प्रमुख रुप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, SBI 2 फीसदी तक फिसल गया।

Last Updated- March 12, 2024 | 4:29 PM IST
Market is not worried about Maharashtra results, keeping an eye on policy announcements and global events बाजार को महाराष्ट्र के नतीजों की चिंता नहीं, नीतिगत घोषणाओं और वैश्विक घटनाओं पर टिकी नजर

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार (12 मार्च) को फ्रंटलाइन इक्विटी सूचकांकों ने व्यापक बाजार में रुझान को उलट दिया और सेंसेक्स में भारी हिस्सदारी रखने वाले HDFC बैंक, TCS और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) में बढ़त के दम पर देसी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 165 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी महज 3 अंक की बढ़त दर्ज की गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 165.32 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 73,667.96 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 73,342.12 और 74,004.16 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 3.05 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,335.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 22,256.00 और 22,452.55 के रेंज में कारोबार हुआ।

Also read: Popular Vehicles IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, सब्सक्राइब करने से पहले जानें 10 जरूरी बातें

इन शेयरों में दिखा मूवमेंट

सेंसेक्स के 30 शेयरों में मारुति, इंफोसिस और भारती एयरटेल प्रमुख रुप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, SBI 2 फीसदी तक फिसल गया। JSW स्टील, ITC, NTPC, टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रुप से नुकसान में रहे।

व्यापक बाजार में बिकवाली के बीच अदाणी ग्रुप के शेयर भी 2-4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

कल कैसी रही थी बाजार की चाल?

पिछले कारोबारी सत्र में देसी शेयर बाजार में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया था। कल रिलायंस, टाटा मोटर्स, धातु और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के कारण शेयर बाजार 600 से ज्यादा अंक की भारी गिरावट लेकर बंद हुआ था। BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 616.75 अंक यानी 0.83 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 73,502.64 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 160.90 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले सत्र में निफ्टी 22,332.65 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 4:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement