facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, बोले—अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, राजस्थानी पगड़ी में आए नजरलाल किले की प्राचीर से बोले PM: देश अब छोटे सपनों से नहीं चलेगा, बड़े संकल्प के साथ ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहे हम80वां स्वतंत्रता दिवस: राजघाट पर बापू को नमन के बाद लाल किला पहुंचे PM मोदी, पहली बार वंदे मातरम गाया गयाअमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबस

Closing Bell: Sensex 150 अंक चढ़कर 66 हजार के करीब बंद, Nifty में भी दिखी हरियाली

Advertisement

सेंसेक्स इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी कंपनियों के शेयरों में कारोबार के अंतिम समय में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला।

Last Updated- August 09, 2023 | 4:22 PM IST
stock market

Stock Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स 66 हजार अंक के करीब पहुंच कर बंद हुआ। सेंसेक्स के साथ निफ्टी में भी हरियाली देखी गई और यह 65 अंक चढ़कर बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों में तेजी के साथ सेंसेक्स इंडेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी कंपनियों के शेयरों में कारोबार के अंतिम समय में खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 149.31 अंक 0.23 प्रतिशत बढ़कर 65,995.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 66 हजार का स्तर लाघंते हुए 66,066.01 अंक पर और नीचे में 65,444.38 तक खिसक गया था। इससे पहले मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स मामूली गिरावट लेकर बंद हुआ था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 50 भी 65.55 अंक या 0.33 प्रतिशत की वृद्धि लेकर 19,636.40 अंक पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 17 के शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि शेष 13 के स्टॉक्स में गिरावट देखी गई। वहीं, टाटा स्टील (Tata Steel Stock) का शेयर सबसे ज्यादा 2.65 प्रतिशत उछलकर 822.25 पर बंद हुआ।

साथ ही टाटा मोटर्स, महिंद्र एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आईटीसी, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एल एंड टी समेत विप्रो और एसबीआई के शेयर भी चढ़कर बंद हुए।

टॉप लूजर्स

दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 0.87 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, भारतीय एयरटेल और मारुति का शेयर गिरावट में रहा।

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला रुख

एशियाई बाजारों में टोक्यो और शंघाई गिरावट में बंद हुए जबकि दक्षिण का कोरिया का सियोल और हांगकांग हरे निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाज़ार पॉजिटिव रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट में बंद हुए।

स्टॉक एक्सचेंज के डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को बाजार में 711.34 करोड़ रुपये के मुख्य के शेयरों की बिक्री की।

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement