facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल में फिर गिरावट, ब्रेंट 88 डॉलर के करीब; क्या 80 डॉलर तक आएगा भाव?Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी 24 अंक नीचे, नैस्डैक 1.57% चढ़ा; कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?Stocks to Watch Today: तेजस नेटवर्क्स, हीरो मोटोकॉर्प से एनबीसीसी तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरUPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकसआपात ऋण गारंटी योजना अचानक हुई बंद, ₹2.5 लाख करोड़ की गारंटी खत्म; MSMEs की बढ़ी चिंताFPI ने अगस्त में लगाए ₹27,186 करोड़, 23 महीने में सबसे बड़ी खरीदारी; क्या जारी रहेगी तेजी?NSE IPO को जल्द मिल सकती है सेबी की मंजूरी, अगले महीने आ सकता है इश्यू

Closing Bell: शुरुआती नुकसान से उबरे Share Market, मामूली गिरावट के साथ हुए बंद

Advertisement
Last Updated- December 20, 2022 | 5:58 PM IST
Share Market

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों (Share Market) में मंगलवार को अधिकांश समय तक रही गिरावट की अंतिम क्षणों में हुई लिवाली की वजह से नुकसान की काफी हद तक भरपाई हो गई। इसके बावजूद दोनों प्रमुख सूचकांक नुकसान के साथ ही बंद हुए। विशेष रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में लिवाली से बाजार अपने नुकसान की काफी हद तक भरपाई कर पाए।

BSE का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) कारोबार के अंत में 103.90 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 61,702.29 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 703.51 अंक तक लुढ़क गया था लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी होने से इसने नुकसान की काफी हद तक भरपाई कर ली। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 35.15 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट रही और यह 18,385.30 अंक पर बंद हुआ।

Top Gainers

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक बढ़त में रहे।

Top Losers

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील में गिरावट का रुख रहा।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजारों में भी नुकसान रहा था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 फीसदी चढ़कर 80.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी रखा है। शेयर बाजारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने सोमवार को 538.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 4:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement