facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

Closing Bell: झूमा शेयर बाजार, 63 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 18,700 के पार

Advertisement

सेंसेक्स (Sensex) 418 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 115 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।

Last Updated- June 13, 2023 | 4:07 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गई। बाजार ने हरे निशान पर कारोबार का समापन किया। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 418 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 115 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,716.15 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 418.45 अंक यानी 0.67 फीसदी की उछाल के साथ 63,143.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,177.47 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,777.04 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 114.65 अंक यानी 0.62 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,716.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,728.90 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,631.80 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। एशियन पेंट्स, टाइटन, ITC, रिलायंस और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा एशियन पेंट्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.15 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 11 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, HCL टेक, SBI और भारतीय एयरटेल सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान कोटक बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.18 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement