facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

Closing Bell: बैंकिंग-आईटी स्टॉक्स में जमकर खरीदारी, रिकॉर्ड हाई लेवल पर पंहुचा शेयर बाजार

Advertisement

सेंसेक्स अबतक के उच्चतम स्तर 65,479.05 अंक पर और एनएसई निफ्टी 19,389 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

Last Updated- July 04, 2023 | 4:45 PM IST
Share Market

भारतीय शेयर बाजार लगातार नयी उचाईयों को छू रहा है और यह मंगलवार को फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। मार्केट में लगातार पांचवे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई।

बैंकिंग और आईटी कंपनियों के स्टॉक्स में हुई जोरदार खरीदारी से सेंसेक्स अबतक के उच्चतम स्तर 65,479.05 अंक पर और एनएसई निफ्टी 19,389 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 274 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 65,479.05 अंक के रिकॉर्ड हाई लेवल पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 65,672.97 अंक के उच्चस्तर तक भी पहुंच गया था।

दूसरी तरफ, निफ़्टी-50 भी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया। निफ़्टी 66.45 अंक या 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,389 अंक पर बंद हुआ, जो इसका हाईएस्ट लेवल है।

बैंकिंग और आईटी शेयर में तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस (BAJFINANCE) का शेयर सबसे अधिक 7.17 प्रतिशत चढ़ गया। साथ ही बजाज फिनसर्व के शेयर में 5.76 प्रतिशत की तेजी आई।

इसके अलावा टेक महिंद्रा, सनफार्मा, एनटीपीसी, टाइटन, विप्रो, टीसीएस, कोटक बैंक, इनफ़ोसिस, आईटीसी, एचसीएलटेक, एचडीएफ़सी बैंक के शेयर टॉप गेनर्स में रहे।

इन शेयरों में आई मायूसी

भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर गिरकर बंद हुए।

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को 1,995.92 करोड़ रुपये के शेयर ख़रीदे। एफपीआई ने जून में भारतीय शेयर बाजार में 47,148 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो बीते 10 महीनों में सबसे अधिक निवेश है।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 4:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement